Friday, 4 May 2018

पालघर उपचुनाव: बीजेपी को झटका, दिवंगत सांसद के परिवार के सदस्य शिवसेना में शामिल

पालघर उपचुनाव: बीजेपी को झटका, दिवंगत सांसद के परिवार के सदस्य शिवसेना में शामिल
[ad_1]

पालघर: लोकसभा के दिवंगत सदस्य चिंतामन वनगा के परिवार के सदस्य बीजेपी को झटका देते हुए शिवसेना में शामिल हो गए हैं. वनगा के परिवार के सदस्यों ने बीजेपी पर 'अन्याय' का आरोप लगाया है. बीजेपी सांसद चिंतामन वनगा का 30 जनवरी को दिल्ली में दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया था. वनगा की विधवा जयश्री व उनके बच्चों श्रीनिवास व प्रफुल्ल ने शिवसेना अध्यक्ष उद्धव ठाकरे से गुरुवार को मुलाकात की और बीजेपी छोड़ने के अपने फैसले की घोषणा की.

जयश्री वनगा ने कहा, "बीते 35 सालों से चिंतामन वनगा ने इस इलाके में पार्टी को तैयार किया, लेकिन बीजेपी नेताओं ने हमारे साथ अन्याय किया और पूरी तरह से हमे नजरअंदाज किया. हमने मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस व बीजेपी के राज्य इकाई के अध्यक्ष राव साहेब पाटिल-दानवे से मिलने का समय मांगा, लेकिन हमें कोई जवाब नहीं मिला."

परिवार ने कहा कि इसी के मद्देनजर उसने भारतीय जनता पार्टी छोड़ने व शिवसेना में शामिल होने का फैसला किया. वनगा परिवार का शिवसेना में स्वागत करते हुए उद्धव ठाकरे ने कहा कि वनगा परिवार ने हिंदुत्व वोटों को बिखराव से बचाने व हिंदुत्व विचारधारा के लिए शिवसेना के साथ आने का फैसला किया है.

Chintaman Vanga
पालघर के बीजेपी सांसद चिंतामन वनगा का 30 जनवरी को दिल्ली में दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया था. 

उद्धव ठाकरे ने कहा, "हम वनगा परिवार के प्रति अत्यधिक सम्मान रखते हैं. उन्होंने आगामी लोकसभा उपचुनाव (28 मई) के लिए पार्टी से टिकट की मांग नहीं की है. हम पालघर के शिवसेना कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर चर्चा करने के बाद उम्मीदवार पर अंतिम रूप से फैसला लेंगे."

उन्होंने कहा कि अगर यह एक चुनावी टिकट लेने भर का मामला होता तो वे किसी भी पार्टी में जा सकते थे, लेकिन उन्होंने वैचारिक आधार पर शिवसेना में शामिल होने को तरजीह दी. जयश्री वनगा ने कहा कि बीते कई दशकों से शिवसेना के संस्थापक दिवंगत बाल ठाकरे व उनके बेटे उद्धव ठाकरे से उनके सौहार्द भरे आत्मीय संबंध रहे हैं. उद्धव ठाकरे ने कहा कि भविष्य के चुनावों में बीजेपी के साथ कोई गठबंधन नहीं होगा. उन्होंने कहा कि पार्टी नेताओं के साथ बैठक के बाद इस महीने के अंत में होने वाले पालघर व भंडारा-गोडिया लोकसभा उपचुनावों के लिए उम्मीदवारों की घोषणा की जाएगी.

(इनपुट IANS से)

[ad_2]

Source link

15 Luxury Hotels In India Included In The List Of World's Most Wanted Hotels - दुनिया के मोस्ट वांटेड होटलों की सूची में शामिल भारत के 15 लक्जरी होटल

15 Luxury Hotels In India Included In The List Of World's Most Wanted
Hotels - दुनिया के मोस्ट वांटेड होटलों की सूची में शामिल भारत के 15 लक्जरी होटल
[ad_1]

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली, Updated Fri, 04 May 2018 03:14 PM IST

ग्राहकों की बढ़ती आकांक्षा को पूरा करने में अब भारतीय लक्जरी होटल भी दुनिया के अन्य देशों से प्रतिस्पर्धा में सफल होने लगे हैं। तभी तो होटल्स डॉट कॉम की वर्ष 2018 की रिपोर्ट में भारत के 15 लक्जरी होटल दुनिया के मोस्ट वांटेड होटलों की सूची में शामिल हो पाए हैं। इसमें दिल्ली के तीन, मुंबई और बंगलूरू के 4-4 होटल शामिल हैं। पिछले साल इस सूची में भारत के 8 होटल ही शामिल हो पाए थे। इसमें होटल्स डॉट कॉम द्वारा तैयार वर्ष 2018 की सूची में राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के तीन लक्जरी होटलों को स्थान मिला है, जिनमें दि लीला पैलेस, अंदाज-हयात और दि इंपीरियल शामिल हैं। 

होटल्स डॉट कॉम के मोस्ट वांटेड लिस्ट 2018 में दिल्ली के 3 जबकि मुंबई और बंगलूरू के 4-4 होटल शामिल

देश की आर्थिक राजधानी मुंबई के चार होटलों को इस सूची में स्थान मिला है, जिनमें ताजमहल पैलेस, ताज-सांताक्रुज, द ओबराय और जेडब्ल्यू मेरिएट-सहार शामिल हैं। इसमें देश की आईटी राजधानी बंगलूरू के भी चार होटलों को स्थान मिला है। वहां के द ओबराय, सेंट मार्क्स होटल, शांग्री-ला होटल और ताज बंगलूरू इस सूची में शामिल हैं। इसमें चेन्नई के द लीला पैलेस, पुणे के जेडब्ल्यू मैरिएट, कोलकाता के द ओबराय ग्रेंड और गुरूग्राम (एनसीआर) के द ओबराय को भी स्थान मिला है।  

[ad_2]

Source link

Wednesday, 2 May 2018

सेना पर खर्च करना वाले शीर्ष 5 देशों में शामिल हुआ भारत, यूएस पहले नंबर पर

सेना पर खर्च करना वाले शीर्ष 5 देशों में शामिल हुआ भारत, यूएस पहले नंबर पर
[ad_1]

वर्ष 2017 में रक्षा खर्च में अग्रणी 5 देशों में अमेरिका, चीन, सऊदी अरब, रूस और भारत शामिल हैं. रिपोर्ट में कहा गया है कि 2017 में वैश्विक स्तर पर रक्षा खर्च 2016 की तुलना में 1.1 प्रतिशत बढ़कर 1,739 अरब डॉलर पर पहुंच गया.

[ad_2]

Source link

Tuesday, 1 May 2018

According To Who Database Fourteen Cities Of India Are Most Polluted Out Of Fifteen Cities In World - दुनिया के 15 प्रदूषित शहरों में भारत के 14 शामिल, Pm का बनारस तीसरे नंबर पर

According To Who Database Fourteen Cities Of India Are Most Polluted
Out Of Fifteen Cities In World - दुनिया के 15 प्रदूषित शहरों में भारत के 14
शामिल, Pm का बनारस तीसरे नंबर पर
[ad_1]

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Wed, 02 May 2018 10:14 AM IST

ख़बर सुनें

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सत्ता में आने के बाद से ही स्वच्छ भारत अभियान पर जोर देते आ रहे हैं। उनकी इस कोशिश को करीब 4 चाल हो गए हैं, लेकिन भारत में प्रदूषण का स्तर बद से बदतर होता जा रहा है। विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) की ओर से जारी रिपोर्ट के मुताबिक विश्व के 15 प्रदूषित शहरों में अकेले भारत के 14 शामिल हैं। इस लिस्ट में टॉप पर कानपुर शहर है और भारत की राजधानी दिल्ली छठे नंबर पर है। 

2.5 पीएम (फाइन पर्टिकुलर मैटर) को ध्यान में रखते हुए प्रदूषण पर 100 देशों के 4000 शहरों में रिसर्च के बाद ये आकंड़े सामने आए हैं। डब्ल्यूएचओ की रिपोर्ट के मुताबिक दिल्ली में प्रदूषण का स्तर साल 2010 से 2014 के बीच नाममात्र का सुधार हुआ था, लेकिन 2015 में राजधानी का हाल फिर से वही हो गया।

डब्ल्यूएचओ के आंकड़ों के मुताबिक 2016 में दिल्ली को छह सालों में सबसे ज्यादा प्रदूषण स्तर बढ़ने वाले शहरों छठे स्थान पर शामिल किया गया। इस दौरान शहर का प्रदूषण स्तर औसत 2.5 पीएम यानि 143 माइक्रोग्राम/ क्यूबिक मीटर रहा, जो नेशनल सेफ स्टेंडर्ड के मुताबिक तीन गुना ज्यादा था।

दूसरी ओर सेंट्रल पॉल्युशन कंट्रोल बोर्ड (सीपीसीबी) के मुताबिक 2016 के मुकाबले 2017 में प्रदूषण का स्तर सुधरा है, लेकिन बोर्ड ने अभी तक इससे जुड़ी रिपोर्ट जारी नहीं की है। 

1. कानपुर (173 माइक्रोग्राम/ क्यूबिक मीटर)
2. फरीदाबाद (172 माइक्रोग्राम/ क्यूबिक मीटर)
3. वाराणसी (151 माइक्रोग्राम/ क्यूबिक मीटर)
4. गया (149 माइक्रोग्राम/ क्यूबिक मीटर)
5. पटना ( 144 माइक्रोग्राम/ क्यूबिक मीटर)
6. दिल्ली (143 माइक्रोग्राम/ क्यूबिक मीटर)
7. लखनऊ (138 माइक्रोग्राम/ क्यूबिक मीटर)
8. आगरा (131 माइक्रोग्राम/ क्यूबिक मीटर)
9. मुजफ्फरपुर ( 120 माइक्रोग्राम/ क्यूबिक मीटर)
10. श्रीनगर (113 माइक्रोग्राम/ क्यूबिक मीटर)
11. गुरुग्राम (113 माइक्रोग्राम/ क्यूबिक मीटर)
12. जयपुर (105 माइक्रोग्राम/ क्यूबिक मीटर)
13. पटियाला (101 माइक्रोग्राम/ क्यूबिक मीटर)
14. जोधपुर (98 माइक्रोग्राम/ क्यूबिक मीटर)
15. अली सुबाह अल सलीम (कुवैत) (94 माइक्रोग्राम/ क्यूबिक मीटर)

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सत्ता में आने के बाद से ही स्वच्छ भारत अभियान पर जोर देते आ रहे हैं। उनकी इस कोशिश को करीब 4 चाल हो गए हैं, लेकिन भारत में प्रदूषण का स्तर बद से बदतर होता जा रहा है। विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) की ओर से जारी रिपोर्ट के मुताबिक विश्व के 15 प्रदूषित शहरों में अकेले भारत के 14 शामिल हैं। इस लिस्ट में टॉप पर कानपुर शहर है और भारत की राजधानी दिल्ली छठे नंबर पर है। 

2.5 पीएम (फाइन पर्टिकुलर मैटर) को ध्यान में रखते हुए प्रदूषण पर 100 देशों के 4000 शहरों में रिसर्च के बाद ये आकंड़े सामने आए हैं। डब्ल्यूएचओ की रिपोर्ट के मुताबिक दिल्ली में प्रदूषण का स्तर साल 2010 से 2014 के बीच नाममात्र का सुधार हुआ था, लेकिन 2015 में राजधानी का हाल फिर से वही हो गया।

डब्ल्यूएचओ के आंकड़ों के मुताबिक 2016 में दिल्ली को छह सालों में सबसे ज्यादा प्रदूषण स्तर बढ़ने वाले शहरों छठे स्थान पर शामिल किया गया। इस दौरान शहर का प्रदूषण स्तर औसत 2.5 पीएम यानि 143 माइक्रोग्राम/ क्यूबिक मीटर रहा, जो नेशनल सेफ स्टेंडर्ड के मुताबिक तीन गुना ज्यादा था।

दूसरी ओर सेंट्रल पॉल्युशन कंट्रोल बोर्ड (सीपीसीबी) के मुताबिक 2016 के मुकाबले 2017 में प्रदूषण का स्तर सुधरा है, लेकिन बोर्ड ने अभी तक इससे जुड़ी रिपोर्ट जारी नहीं की है। 

आगे पढ़ें

प्रदूषित शहरों की ये है लिस्ट

[ad_2]

Source link