Friday, 4 May 2018

फ्लिपकार्ट के 75% शेयर खरीदेगी वाॅलमार्ट, 1 लाख करोड़ रुपए में हो सकता है सौदा

फ्लिपकार्ट के 75% शेयर खरीदेगी वाॅलमार्ट, 1 लाख करोड़ रुपए में हो सकता है सौदा
[ad_1]

देश की नंबर-1 ई-कॉमर्स कंपनी फ्लिपकार्ट को अमेरिकी कंपनी वॉलमार्ट इंक खरीदने जा रही है। सौदा 1,500 करोड़ डॉलर (करीब 1 लाख करोड़ रुपए) में हो सकता है। फ्लिपकार्ट के बोर्ड ने इस सौदे को मंजूरी दे दी है। इस सौदे के तहत वॉलमार्ट ई-कॉमर्स कंपनी फ्लिपकार्ट में 75% हिस्सेदारी खरीदेगी।

आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें

[ad_2]

Source link

आईपीएल11: सबसे महंगे बिके स्टोक्स-जयदेव फ्लॉप; 20 लाख में खरीदे गए मयंक विकेट लेने में दूसरे नंबर पर

आईपीएल11: सबसे महंगे बिके स्टोक्स-जयदेव फ्लॉप; 20 लाख में खरीदे गए मयंक विकेट लेने में
दूसरे नंबर पर
[ad_1]

इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 11वें संस्करण में 34 मैच हो चुके हैं। 5 टीमें 9-9 और 3 टीमें 8-8 मैच खेल चुकी हैं। लेकिन, अब तक के मैचों में एक बात सामने आ रही है कि इस टूर्नामेंट में महंगे बिके खिलाड़ियों का प्रदर्शन उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा है। इस लिस्ट में बेन स्टोक्स, जयदेव उनादकट, मनीष पांडेट लोकेश राहुल, ग्लेन मैक्सवेल और कुनाल पंडया का नाम शामिल है। स्टोक्स ने 8 मैच में सिर्फ 1 विकेट लिया है। इन सभी को 9 करोड़ से 12.5 करोड़ में खरीदा गया। उधर, सिर्फ 20 लाख के खिलाड़ी मुंबई के मयंक मार्कंडे बेहतरीन खेल रहे हैं। ट्रेंट बोल्ट के बाद टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले मयंक दूसरे गेंदबाज हैं।

आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें

[ad_2]

Source link

How E-Commerce Websites write Fake Reviews । ZEE जानकारीः भरोसेमंद E-Commerce Websites पर भी किस तरह लिखे जाते हैं Fake Reviews

How E-Commerce Websites write Fake Reviews । ZEE जानकारीः भरोसेमंद
E-Commerce Websites पर भी किस तरह लिखे जाते हैं Fake Reviews
[ad_1]

आजकल जब भी आप कोई चीज़ खरीदते हैं, कोई Hotel Book करते हैं, कोई Restaurant Book करते है, या कोई गाड़ी खरीदते हैं तो उससे पहले Online Reviews ज़रूर पढ़ते हैं. इन Reviews को पढ़ते हुए धीरे धीरे हमारा भरोसा बढ़ता है और हम इन्हीं Reviews के आधार पर कोई Product खरीद लेते हैं या फिर किसी सर्विस के लिए पैसे दे देते हैं. लेकिन ये युग बेईमानी और मिलावट का युग है और अब Online Reviews में Fake Reviews की मिलावट होने लगी है. अब तमाम कंपनियां, Fake Reviews की मदद से अपनी तिजोरियां भर रही हैं और ये सब कुछ आपके भरोसे की कीमत पर हो रहा है. आज हम आपको बताएंगे कि Internet पर विश्वसनीय मानी जाने वाली E-Commerce Websites पर भी किस तरह Fake Reviews लिखे जाते हैं और आपको किस तरह धोखा दिया जाता है. 

इसके लिए हम London में रहने वाले एक ऐसे व्यक्ति की मदद लेंगे, जिसने सिर्फ एक फोन नंबर और कुछ फर्ज़ी तस्वीरों की मदद से Fake Reviews के इस पूरे खेल को Expose कर दिया. ये एक दिलचस्प कहानी है, जिसे देखकर आप जागरूक बनेंगे और Fake Reviews के जाल में फंसने से बच जाएंगे. लेकिन इससे पहले कुछ ज़रुरी बातें. एक आंकड़े के मुताबिक दुनियाभर में 97 फीसदी लोग, कोई भी सामान खरीदने से पहले, और Hotel या Restaurant में किसी भी तरह की Booking से पहले, Online Reviews पढ़ते हैं. Global Information Measurement Company, Nielsen के आंकड़े कहते हैं, कि दुनियाभर में 66 फीसदी लोग Online Reviews पर आंख बंद करके भरोसा करते हैं. जबकि Asia Pacific में ये आंकड़ा 70 फीसदी लोगों का है.

पिछले वर्ष एक रिपोर्ट आई थी, जिसका नाम था - Asia Pacific Fraud Insights. इससे ये पता चला था कि भारत में हर दूसरा आदमी Online Fraud का शिकार है. रिपोर्ट में कहा गया था, कि भारत के 48 प्रतिशत Online Users, किसी ना किसी रुप में धोखाधड़ी के शिकार हुए हैं. और इसमें Fake Online Reviews भी शामिल हैं. इस रिपोर्ट में भारत सहित एशिया के दस देशों को शामिल किया गया था. ध्यान देने वाली बात ये है, कि Asia Pacific region में इंडोनेशिया के बाद भारत दूसरा ऐसा देश है, जहां सबसे ज़्यादा Digital धोखाधड़ी होती है.

अलग-अलग Reports के मुताबिक Online क्षेत्र में ऐसी कई एजेंसियां सक्रिय हैं, जो किसी सामान या Service को अच्छा या बुरा बताने के लिए Fake Reviews लिखवाती हैं. यानी Fake Reviews लिखने वाले शार्प शूटर ठेके पर रखे जाते हैं और वो किसी कंपनी के पक्ष में या विरोध में Reviews लिखते रहते हैं. जबकि हम और आप जैसे आम लोगों को कभी इस गोलमाल का पता नहीं चलता. और इसके लिए Fake Reviews लिखने वालों को पैसा या अन्य लुभावने Offers दिए जाते हैं.

हाल ही में एक जांच ये में पाया गया था, कि Amazon और Trust Pilot जैसी Websites पर कई ऐसे Reviews थे, जो पूरी तरह से फर्ज़ी थे. और उन Reviews को लिखने वालों को पैसा या फिर उपहार दिए गए थे. हालांकि यहां हम साफ कर दें कि Amazon या Trust Pilot जैसी Websites पर Fake Reviews होने का मतलब ये नहीं है, कि इस धोखाधड़ी में ये Websites भी शामिल हैं. आम तौर पर Fake Reviews का ये पूरा कारोबार वो Vendors करते हैं, जो इन Websites की मदद से अपना सामान बेचते हैं.

अब आपको उस व्यक्ति के बारे में बताते हैं, जिसने Fake Reviews वाले काले बाज़ार की पहली झलक दुनिया को दिखाई है. इस व्यक्ति का नाम है, Oobah Butler, जो एक Freelance Writer हैं. ये व्यक्ति कभी मशहूर Website, Trip Advisor पर Restaurants के लिए Fake Reviews लिखने का काम करता था. एक दिन इस व्यक्ति को लगा, कि क्यों ना एक कदम आगे बढ़कर, एक नकली Restaurant शुरू किया जाए, जिसका असलियत में कोई वजूद ही ना हो. इस व्यक्ति ने सोचा था कि ऐसा करने से Fake Reviews का पूरा कारोबार एक झटके में Expose हो जाएगा. 

इसके लिए इसने अपने घर का इस्तेमाल किया. और एक फर्ज़ी Restaurant बना दिया. इसके बाद इसने एक Website बनाई और उसमें खाने-पीने से जुड़ी कुछ तस्वीरें Post कर दीं. ये तस्वीरें भी फर्ज़ी थीं. इस Website पर Restaurant की खासियतें बताते हुए ये लिखा गया, कि वहां Mood के हिसाब से खाना मिलता है. इसके बाद इस Restaurant को Trip Advisor नामक Website पर Register करवाया गया. और इसके लिए इस आदमी ने अपना ही फोन नंबर दे दिया.

कुछ दिनों के बाद Trip Advisor की तरफ से Restaurant के Registration की सूचना भी आ गई. इसके बाद इस व्यक्ति ने अपने दोस्तों की मदद से इस फर्ज़ी Restaurant के बारे में Fake Reviews लिखने शुरु कर दिए. Restaurant की Website पर ये लिखा गया था, कि वहां पर लोग सिर्फ बुकिंग के ज़रिए ही आ सकते हैं और वो बुकिंग सिर्फ फ़ोन से होगी. शुरुआत में Trip Advisor पर इस Restaurant की Rank, 18 हज़ार 190 थी. लेकिन, Fake Reviews की वजह से ये फर्ज़ी Restaurant लोगों के बीच मशहूर होता चला गया. और इसकी Rank बढ़ती चली गई. 

और देखते ही देखते ये Restaurant 30वें नंबर पर पहुंच गया. जब लोग इस Restaurant में बुकिंग के लिए फोन करते थे, तो हर बार उन्हें Waiting List में डाल दिया जाता था. लोगों को शक न हो, इसके लिए बीच में कुछ Fake Reviews डाल दिए जाते थे. जिनमें लोग ये लिखते थे कि दो हफ्ते के इंतजार के बाद आखिरकार उनका नसीब खुला और उन्हें इस Restaurant में जाने का मौका मिला. इन Fake Reviews को पढ़कर लोगों की दिलचस्पी बढ़ती चली गई. और Trip Advisor पर Register होने के 7 महीने के बाद ये Restaurant, London का नंबर वन Restaurant बन गया. 

लेकिन नकली Restaurant के असली मेहमानों वाली कहानी यहीं ख़त्म नहीं होती. इसके बाद भी बहुत कुछ ऐसा हुआ, जो हैरान कर देने वाला है. और इसके लिए आपको हमारी ये रिपोर्ट देखनी चाहिए. Wion Channel ने Fake Reviews वाले काले बाज़ार का खुलासा करने वाले इस Freelance Writer से बात भी की है. WION ने Amazon, Flipkart और eBay जैसी मशहूर E-Commerce Websites से Fake Reviews को लेकर प्रतिक्रिया मांगी है. इस पर Amazon का एक छोटा सा जवाब आया है. Amazon ने कहा है कि उनकी टीम का कोई सदस्य इस मामले को लेकर संपर्क करेगा. जबकि FlipKart और eBay की तरफ से कोई जवाब नहीं आया है.

प्रशंसा बहुत मीठा शब्द है . तारीफ़ सभी को अच्छी लगती है . अक्सर जब भी किसी Product की तारीफ होती है तो उसे हर कोई खरीदना चाहता है लेकिन आपको ये नहीं भूलना चाहिए कि इस तारीफ में भी मिलावट हो सकती है. अब आपको बताते हैं कि Fake Reviews को पहचानने का तरीका क्या है? Fake Reviews लिखने वाले लोग कभी भी अपने बारे में जानकारी नहीं देते हैं . अक्सर ये देखा जाता है कि जो लोग Fake Reviews देते हैं वो या तो Product को बहुत अच्छा बताते हैं या फिर बहुत ज़्यादा खराब . यानी उनका Review संतुलित नहीं होता. क्योंकि वो Product इस्तेमाल  किए बिना ही Reviews लिखते हैं . इसकी एक वजह ये भी है कि उन्हें किसी Product को अच्छा या बुरा बताने के लिए ही पैसे मिलते हैं, संतुलित और सच्ची बातें लिखने के लिए पैसे नहीं मिलते.

अगर आपको किसी Product पर एक ही समय पर.. बहुत ज़्यादा Reviews दिखाई दें . तो इस बात की आशंका बढ़ जाती है कि ये Reviews फर्जी होंगे. क्योंकि अक्सर कुछ कंपनियां अपने Products की Marketing के लिए Fake Reviews देने वाले लोगों को Hire करती हैं. जिनका मकसद जल्दी से जल्दी Product की Rating बढ़ाना होता है . Fake Reviews में अक्सर सामान्य बातें लिखी होती हैं . Product को लेकर बहुत कम जानकारी दी जाती है . यानी Product के बारे में Details नहीं दिए जाते. ऐसे Reviews किसी भी Product पर Fit किए जा सकते हैं . और ऐसा नहीं लगता है कि ये Reviews, Product इस्तेमाल करने के बाद लिखे गए हैं . 

Fake Reviews लिखने वाले लोग अक्सर बहुत छोटे वाक्यों का इस्तेमाल करते हैं . मनोवैज्ञानिकों का कहना है कि सच बोलने की तुलना में झूठ बोलने में ज़्यादा दिमागी ताकत खर्च होती है . इसका असर शब्दावली पर पड़ता है. इसके अलावा Fake Reviews लिखने वाले लोग व्याकरण संबंधी गलतियां करते हैं. कुल मिलाकर Fake Reviews हों या Fake News दोनों ही आपके भरोसे को तोड़ते हैं. और इन दोनों का पता लगाना मुश्किल होता है.

[ad_2]

Source link

Thursday, 3 May 2018

कर्नाटक के लिए भाजपा का घोषणापत्र: 1 लाख रुपए तक का फसली कर्ज माफ होगा, महिलाओं को मुफ्त स्मार्टफोन

कर्नाटक के लिए भाजपा का घोषणापत्र: 1 लाख रुपए तक का फसली कर्ज माफ होगा,
महिलाओं को मुफ्त स्मार्टफोन
[ad_1]

कर्नाटक चुनाव के लिए भाजपा ने शुक्रवार को घोषणापत्र जारी कर दिया। इसमें उन्होंने कृषि क्षेत्र के लिए कई योजनाओं का एलान किया। किसानों को 1 लाख रुपए तक फसल कर्ज माफ करने के साथ किसानों तक पानी पहुंचाने के लिए 1.50 लाख करोड़ रूपए के सिंचाई प्रोजेक्ट्स और 1 लाख रूपए तक के फसल कर्ज माफ कर दिए जाएंगे। वहीं, बीपीएल परिवारों को स्मार्टफोन और कॉलेज छात्रों को लैपटॉप देने का वादा किया।

आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें

[ad_2]

Source link

India+kashmir In Unesco Report Of Nation Chapters List - यूनेस्को की रिपोर्ट में 'इंडिया+कश्मीर' लिखे जाने पर विवाद

India+kashmir In Unesco Report Of Nation Chapters List - यूनेस्को की
रिपोर्ट में 'इंडिया+कश्मीर' लिखे जाने पर विवाद
[ad_1]

ख़बर सुनें

प्रेस की स्वतंत्रता पर बृहस्पतिवार को जारी की गई यूनेस्को की एक रिपोर्ट में देशों की लिस्ट में इंडिया+कश्मीर लिखे जाने पर विवाद हो गया। इसे लेकर रिपोर्ट की रिलीज देखने आए लोगों ने सवाल उठाया कि क्या ये रिपोर्ट कश्मीर के अस्तित्व को स्वीकारती है। 

हालांकि यूनेस्को की ये रिपोर्ट तैयार करने वाली विंग द यूनेस्को-इंटरनेशनल फेडरेशन ऑफ जर्नलिस्ट (आईएफजे) के दक्षिण एशिया समन्वयक उज्जवल आचार्य ने इसे नकार दिया। 

उन्होंने कहा कि कश्मीर को दक्षिण एशिया के सबसे विस्फोटक क्षेत्रों में से एक होने के कारण स्पेशल फोकस के तौर पर अलग से दर्शाया गया है। 

उन्होंने कहा कि ये नई बात नहीं है, पिछले साल भी छत्तीसगढ़, काबुल, श्रीलंका के कुछ हिस्सों, नेपाल और पाकिस्तान को भी इस तरह से दिखाया जा चुका है। 

बृहस्पतिवार को विश्व प्रेस स्वतंत्रता दिवस के मौके पर यूनेस्को की रिपोर्ट ‘कठोर नीति और साहस- दक्षिण एशिया प्रेस स्वतंत्रता रिपोर्ट 2017-18’ के नाम से यहां पर यूनेस्को कार्यालय में रिलीज की गई।

फुटबॉलर इनिएस्ता को चीनी क्लब से 900 करोड़ रु. का ऑफर, 60 लाख वाइन की बोतलें भी खरीदेगा

फुटबॉलर इनिएस्ता को चीनी क्लब से 900 करोड़ रु. का ऑफर, 60 लाख वाइन की बोतलें भी
खरीदेगा
[ad_1]

बीजिंग. बार्सिलोना के मौजूदा कप्तान आंद्रे इनिएस्ता को चीन की सुपर लीग में खेलने के लिए अनोखा ऑफर मिला है। चीन के क्लब चोंगकिंग दांगदाई लोफान ने एनिएस्ता को 3 साल के लिए करीब 900 करोड़ रुपए देने का प्रस्ताव दिया है। क्लब इनिएस्ता की वाइन फर्म बोडेगा इनिएस्ता से करीब 290 करोड़ की 60 लाख वाइन की बोतलें भी खरीदेगा।

आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें

[ad_2]

Source link

2017-18 में एक लाख करोड़ के लेन-देन गुपचुप तरीके से हुए, आयकर विभाग पकड़े तीन लाख मामले

2017-18 में एक लाख करोड़ के लेन-देन गुपचुप तरीके से हुए, आयकर विभाग पकड़े तीन लाख
मामले
[ad_1]

आयकर विभाग ने वित्त वर्ष 2017-18 के दौरान हुए लेन-देन के तीन लाख ऐसे मामले पकड़े हैं जो बेनामी हैं। इन लेन-देन की रकम एक लाख करोड़ से भी ज्यादा थी।
इनकम टैक्स विभाग डिपार्टमेंट की क्रिमिनल इन्वेस्टिगेशन ब्रांच ने जांच के बाद इन अवैध ट्रांजेक्शन का पता लगाया है। इस जांच अभियान के दौरान 800 से भी ज्यादा सर्वे किए गए जिनमें को-ऑपरेटिव बैंक, नॉन बैंकिंग फाइनेंशियल कंपनीज, अधिकृत डीलर, विदेशी मुद्रा कारोबारी, सब रजिस्ट्रार, सर्राफा कारोबारी और अस्पताल शामिल हैं। इन सभी पर किए गए सर्वे में कई चौंकाने वाली बातें सामने आई हैं।

आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें

[ad_2]

Source link

Naxal Killed In Encounter With Security Forces In Sukma District Of Chhattisgarh - छत्तीसगढ़ः सुरक्षाबलों के साथ मुठभेड़ में पांच लाख का इनामी नक्सली ढेर

Naxal Killed In Encounter With Security Forces In Sukma District Of
Chhattisgarh - छत्तीसगढ़ः सुरक्षाबलों के साथ मुठभेड़ में पांच लाख का इनामी नक्सली ढेर
[ad_1]

ख़बर सुनें

छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले में सुरक्षाबलों के साथ मुठभेड़ में हार्डकोर नक्सली ढेर कर दिया गया। उसके सिर पर पांच लाख रुपये का इनाम था। मुठभेड़ बुधवार देर रात शुरू हुई थी। पुलिस ने बृहस्पतिवार को इसकी जानकारी दी।

सुकमा के एसपी अभिषेक मीणा ने बताया कि कन्हाईगुंडा-चिंतकोंटा के जंगल में बुधवार की रात को डिस्ट्रिक्ट रिजर्व गार्ड (डीआरजी) और स्पेशल टास्ट फोर्स (एसटीएफ) की संयुक्त टीम नक्सल रोधी अभियान पर निकली थी। जब पेट्रोलिंग टीम जंगल की घेराबंदी कर रही थी, तब नक्सलियों ने फायरिंग शुरू कर दी। 

सुरक्षा बलों ने जवाबी फायरिंग की और दोनों ओर से कुछ देर तक गोलीबारी चलती रही। गोलियों की आवाज शांत हुई तो सुरक्षा बलों को यूनिफॉर्म में एक नक्सली का शव मिला। उसकी पहचान सोयम कामा के रूप में की गई।

कोंटा एरिया कमेटी के सदस्य कामा के पास से एक पिस्टल, विस्फोटक और दैनिक उपयोग के सामान बरामद किए गए। मीणा ने बताया कि मारा गया नक्सली इलाके में कई बड़े हमलों में शामिल था। उसके मारे जाने के बाद सुरक्षा बलों ने जंगल में तलाशी अभियान चलाया। 

Wednesday, 2 May 2018

ट्रेन में टॉयलेट के पानी से चाय बना रहे थे, रेलवे ने ठेकेदार पर लगाया एक लाख का जुर्माना

ट्रेन में टॉयलेट के पानी से चाय बना रहे थे, रेलवे ने ठेकेदार पर लगाया एक लाख का जुर्माना
[ad_1]

ट्रेन में टॉयलेट के पानी से चाय-कॉफी बनाने का एक वीडियो वायरल हुआ है। इस वीडियो में एक चाय बांटने वाले वेंडर को दो कनस्तरों के साथ शौचालय से निकलते देखा जा सकता है। वीडियो सामने आने के बाद रेल प्रशासन ने वेंडर पर 1 लाख रुपए का जुर्माना लगाया है। जानकारी के मुताबिक, वीडियो पिछले साल दिसंबर का है। इसे सिकंदराबाद स्टेशन पर खड़ी चारमीनार एक्सप्रेस में शूट किया गया है।

आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें

[ad_2]

Source link

5 साल में बैंकों में 23,866 घोटाले पकड़े गए, एक लाख करोड़ की हेराफेरी हुई: आरबीआई

5 साल में बैंकों में 23,866 घोटाले पकड़े गए, एक लाख करोड़ की हेराफेरी हुई: आरबीआई
[ad_1]

रिजर्व बैंक ने आरटीआई आवेदन के जवाब में यह जानकारी दी है। रिजर्व बैंक ने कहा कि इन घोटालों से जुड़े लोगों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। आईआईएम बेंगलुरू की स्टडी रिपोर्ट के मुताबिक करीब 55% बैंक फ्रॉड सरकारी बैंकों में हुए। लेकिन रकम के लिहाज से इनकी हिस्सेदारी 83% हो जाती है। दिसंबर 2017 तक बैंकों का 8.41 लाख करोड़ का लोन फंसा हुआ था।

आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें

[ad_2]

Source link

सरकार ने टेलीकॉम पॉलिसी का ड्राफ्ट जारी किया, 40 लाख लोगों को रोजगार का लक्ष्य

सरकार ने टेलीकॉम पॉलिसी का ड्राफ्ट जारी किया, 40 लाख लोगों को रोजगार का लक्ष्य
[ad_1]

नई दिल्ली. सरकार ने नई टेलीकॉम पॉलिसी का ड्राफ्ट जारी कर दिया है। इसके तहत 2022 तक टेलीकॉम सेक्टर में 40 लाख नौकरियां देने का लक्ष्य रखा गया है। राष्ट्रीय डिजिटल संचार नीति-2018 नाम से ये ड्राफ्ट जारी किया गया है। पॉलिसी के तहत सेक्टर को कर्ज से उबारने पर भी फोकस किया गया है। साथ ही टेलीकॉम कंपनियों की लाइसेंस फीस और स्पेक्ट्रम शुल्क की समीक्षा भी की जाएगी। नई पॉलिसी के ड्राफ्ट में कारोबार आसान बनाने पर खास जोर दिया गया है।

आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें

[ad_2]

Source link

Tuesday, 1 May 2018

40 लाख लोगों को रोजगार और हर किसी को 50 Mbps की ब्रॉडबैंड सुविधा

40 लाख लोगों को रोजगार और हर किसी को 50 Mbps की ब्रॉडबैंड सुविधा
[ad_1]

राष्ट्रीय डिजिटल संचार नीति-2018 नाम से नई दूरसंचार नीति का मसौदा जारी किया, जिसमें 2022 तक क्षेत्र में 40 लाख नौकरियों के सृजन का लक्ष्य रखा गया है. 

[ad_2]

Source link