Thursday, 3 May 2018

'अगर अमेरिकी ने परमाणु समझौता तोड़ा, तो ईरान भी जवाबी कार्रवाई करने से पीछे नहीं हटेगा'

'अगर अमेरिकी ने परमाणु समझौता तोड़ा, तो ईरान भी जवाबी कार्रवाई करने से पीछे नहीं
हटेगा'
[ad_1]

लंदन: ब्रिटेन में ईरान के दूत ने कहा है कि अमेरिका के परमाणु समझौते से पीछे हटने की सूरत में ईरान भी इससे बाहर होने पर विचार कर सकता है. ब्रिटेन में ईरान के शीर्ष राजदूत हामिद बेदिनेजाद ने गुरुवार (3 मई) को प्रसारित हुए एक साक्षात्कार में यह बात कही. हामिद ने कहा कि अगर अमेरिका 2015 में हुए इस समझौते से पीछे हटता है तो ईरान भी “अपनी पिछली स्थिति में लौटने के लिए तैयार है.”


अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इस समझौते से बाहर निकलने की धमकी दी थी. सीएनएन के साथ साक्षात्कार में ईरान के दूत ने कहा, “जब अमेरिका इस समझौते से बाहर हो जाएगा तो इसका मतलब होगा कि कोई समझौता बचा ही नहीं.” उन्होंने कहा, “ऐसा इसलिए होगा क्योंकि एक महत्त्वपूर्ण पक्ष ने संधि को निरस्त किया है और साफ तौर पर इसका उल्लंघन किया है.’’


खबरों के मुताबिक ट्रंप ने इस समझौते को रद्द करने की बात कही है जो ईरान और छह अन्य वैश्विक शक्तियों के बीच हुआ था. अमेरिका को 12 मई तक इस समझौते को अपना समर्थन नए सिरे से देना था, लेकिन ट्रंप ने इससे पहले ही समझौते से बाहर होने की बात कह दी थी.


ईरान समझौते से पीछे नहीं हटे अमेरिका : संयुक्त राष्ट्र
वहीं दूसरी ओर संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरेस ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से ईरान समझौते से पीछे नहीं हटने का आग्रह किया है. गुटेरेस ने बीबीसी को बताया कि यदि 2015 के ईरान समझौते को संरक्षित नहीं किया गया तो युद्ध का जोखिम है. ट्रंप इस समझौते के मुखर आलोचक रहे हैं. इस समझौते के तहत ईरान खुद पर लगे प्रतिबंधों को हटाने के बदले अपने परमाणु कार्यक्रम बंद करने पर सहमत हो गया था.


अमेरिकी राष्ट्रपति ने कहा है कि वह 12 मई तक फैसला करेंगे कि इस समझौते से अमेरिका जुड़ा रहेगा या नहीं. गुटेरेस ने बीबीसी को बताया कि ईरान समझौता एक महत्वपूर्ण राजनयिक जीत है और इसे बनाए रखना चाहिए. उन्होंने कहा, "हमें इसे तब तक बंद नहीं करना चाहिए, जब तक इसका कोई अन्य बेहतर विकल्प नहीं मिल जाता. हमने खतरनाक दौर में हैं."




[ad_2]

Source link

Wednesday, 2 May 2018

MP मुख्‍यमंत्री के ट्वीट का कमलनाथ ने दिया जवाब, बोले- 13 वर्ष से रटा रटाया बोल रहे हैं शिवराज

MP मुख्‍यमंत्री के ट्वीट का कमलनाथ ने दिया जवाब, बोले- 13 वर्ष से रटा रटाया बोल रहे
हैं शिवराज
[ad_1]

भोपाल: मध्‍यप्रदेश में कांग्रेस ने हाल ही में प्रदेश अध्‍यक्ष के पद पर कमलनाथ को कमान सौंपी है. इस ताजापोशी के बाद से ही कमलनाथ काफी एक्‍ट‍िव नजर आ रहे हैं. प्रदेश के मुख्‍यमंत्री ने एक ट्वीट करते हुए कमलनाथ पर निशाना साधा तो कमलनाथ ने भी ट्वीट करके उन्‍हें पलटकर तगड़ा जवाब दिया. 


मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने ट्वीट करते हुए लिखा था कि कुछ लोग 15 मिनट क्या, 15 साल भी लगातार बोलें तो भी उनके अलावा किसी को समझ नहीं आएगा.



इसके जवाब में कमलनाथ ने ट्वीट करते हुए पोस्‍ट किया कि शिवराज ने सही कहा कुछ लोग 15 साल भी लगातार बोले तो भी उनके अलावा किसी को समझ नहीं आएगा. आज मध्यप्रदेश की यही स्थिति है, शिवराज लगातार 13 वर्ष से रटा रटाया ही बोल रहे हैं, समझ में किसी को कुछ नहीं आ रहा है. धरातल पर कुछ नहीं.



बता दें कि कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष बनाए गए पूर्व केंद्रीय मंत्री कमलनाथ ने मंगलवार को पदभार ग्रहण करने के बाद कहा कि प्रदेश का हर वर्ग बीजेपी सरकार से परेशान हो चुका है. कमलनाथ ने राज्य सरकार के कृषि पर दिए जाने वाले आंकड़ों पर निशाना साधते हुए कहा कि प्रदेश की 75 फीसदी अर्थव्यस्था कृषि पर निर्भर है. सरकार जीडीपी के आंकड़ों से जनता को गुमराह करने में लगी है. अब जनता गुमराह नही होगी. उन्होंने कहा कि प्रदेश में किसान आत्महत्या कर रहा है और सरकार कह रही है कि कृषि पुरस्कार मिल रहे हैं. उन्होंने कहा कि प्रदेश में किसानों समेत नौजवानों के लिए भी चुनौती है.




[ad_2]

Source link