Friday, 4 May 2018

किम जोंग से पहले 22 मई को दक्षिण कोरियाई राष्ट्रपति की मेजबानी करेंगे डोनाल्ड ट्रंप

किम जोंग से पहले 22 मई को दक्षिण कोरियाई राष्ट्रपति की मेजबानी करेंगे डोनाल्ड ट्रंप
[ad_1]

वॉशिंगटन: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप 22 मई को व्हाइट हाउस में दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति मून जे इन से मुलाकात करेंगे. दोनों नेताओं की यह मुलाकात ट्रंप की किम जोंग उन से होने जा रही मुलाकात से पहले हो रही है. व्हाइट हाउस की प्रवक्ता सारा हकाबी सैंडर्स ने जारी बयान में कहा, "दोनों नेताओं के बीच यह तीसरी मुलाकात अमेरिका, दक्षिण कोरिया के मजबूत होते संबंधों और गहरी होती दोस्ती को दर्शाता है."


समाचार एजेंसी एफे के मुताबिक, ट्रंप और मून कोरियाई प्रायद्वीप के संदर्भ में विभिन्न मुद्दों पर समन्वय बनाए रखेंगे और 27 अप्रैल को हुए अंतर कोरियाई सम्मेलन और किम जोंग के साथ ट्रंप की आगामी बैठक पर चर्चा करेंगे. इससे पहले शुक्रवार (4 मई) को ट्रंप ने कहा था कि किम जोंग उन के साथ मुलाकात का समय और तारीख निर्धारित कर ली गई है और जल्द ही इसके बारे में सूचित किया जाएगा.


किम जोंग ने घड़ी की सुइयों को आधा घंटा बढ़ाया, उत्तर एवं दक्षिण कोरिया का टाइम जोन एक
वहीं दूसरी ओर उत्तर कोरिया ने शनिवार (5 मई) को अपनी घड़ी की सुइयां आधा घंटा आगे बढ़ाते हुए अपना टाइम जोन दक्षिण कोरिया के टाइम जोन के अनुरूप कर लिया. उत्तर कोरिया ने यह कदम दोनों देशों के बीच सुलह की दिशा में एक कदम आगे बढ़ाते हुए उठाया है. समाचार एजेंसी योनहाप के मुताबिक, टाइम जोन में यह बदलाव उत्तर कोरिया के सर्वोच्च नेता किम जोंग उन के दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति मून जे इन को यह बताने के एक सप्ताह बाद हुआ है कि वह अंतर कोरियाई सुलह और एकता को बढ़ावा देने के लिए दोनों देशों के टाइम जोन्स को एक करना चाहते हैं. यह फैसला आधी रात से प्रभावी हुआ.


उत्तर कोरिया की सरकारी समाचार एजेंसी ने एक बयान जारी कर कहा, "प्रेसिडयम ऑफ द सुप्रीम पीपुल्स असेंबली ऑफ उत्तर कोरिया के आदेश के मुताबिक, प्योंगयांग के समय को पुनर्निर्धारित किया गया है और यह पांच मई से प्रभावी हो गया. बयान के मुताबिक, "उत्तर और दक्षिण कोरिया के बीच ऐतिहासिक बैठक के बाद दोनों देशों के टाइम जोन को एक करना पहला व्यवहारिक कदम है."


उत्तर कोरिया ने अगस्त 2015 में अपने मानक समय को दक्षिण कोरिया के समय के 30 मिनट पीछे कर दिया था. इसके पीछे यह तर्क दिया गया कि ऐसा 1910-1945 के बीच जापान के कोरियाई प्रायद्वीप पर शासन के निशानों को हटाने के लिए किया गया. इससे पहले दोनों कोरियाई देशों में एक समान मानक समय ही था.




[ad_2]

Source link

Dm Suspendes Internet Services In Aligarh Till Midnight - Amu जिन्ना विवाद: अलीगढ़ में बढ़ा बवाल, 5 मई तक बंद रहेगी इंटरनेट सेवा

Dm Suspendes Internet Services In Aligarh Till Midnight - Amu जिन्ना
विवाद: अलीगढ़ में बढ़ा बवाल, 5 मई तक बंद रहेगी इंटरनेट सेवा
[ad_1]


ख़बर सुनें



अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी में जिन्ना की तस्वीर को लेकर हुए बबाल के बाद सोशल मीडिया पर फैल रही अफवाह के कारण इंटरनेट सेवाएं बंद कर दी गई है। जिलधिकारी ने शुक्रवार दोपहर 2 बजे से 5 मई रात्रि 12 बजे तक के लिए इंटरनेट सेवा प्रतिबंधित की हैं।

अलीगढ़ के अपर जिलाधिकारी ने आदेश दिए हैं कि कोई भी व्यक्ति सोशल मीडिया पर यानि फेसबुक, व्हाट्सएप, ट्वीटर अथवा अन्य किसी एेप पर कोई ऐसा पोस्ट नहीं करेगा और न ही किसी ऐसे वस्तु या सामग्री को फारवर्ड या शेयर करेगा जिससे साम्प्रदायिक उन्माद को बढ़ावा मिलता हो। उन्होंने कहा कि कोई भी ऐसा पोस्ट ना डाला जाए जो साम्प्रदायिक समरसता को क्षति पहुचांता हो, साम्प्रदायिक सौहार्द पर विपरीत प्रभाव पड़ता हो या शांति व्यवस्था पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ता हो। 

उन्होंने कहा कि यदि कोई इन आदेशों का उल्लंघन करते हुए ऐसा करता है तो उसके विरुद्ध आईपीसी की धारा के तहत साम्प्रदायिक उन्माद भड़काने एवं साम्प्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने के कारण राष्ट्रीय सुरक्षा अधिनियम के अंतर्गत कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि वह पुन: स्पष्ट करते हुए कहना चाहते हैं कि मूलतः पोस्ट करने वाले तथा फॉरवर्ड करने वाले दोनों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जाएगी।


एएमयू कुलपति पर 51 रुपये का इनाम

एएमयू में हुए बवाल के 24 घण्टे बाद भी कुलपति घटनास्थल तक नहीं आये। इसे लेकर छात्रों में बेहद आक्रोश था। इसी के चलते कुलपति के फोटो को सोशल मीडिया पर वायरल करते हुए 51 रुपये का इनाम घोषित किया गया है। एक फेसबुक आईडी से वायरल फोटो में उनको मिसिंग करार देते हुए धरना स्थल तक पहुंचाने वाले को 51 रुपये के इनाम की घोषणा की गई है। इस पर भी तरह-तरह के कमेंट आ रहे हैं।

गैरतलब है कि एएमयू में जिन्ना की तस्वीर लगी होने के कारण दो दिन पहले ही छात्रों और हिंदू संगठन के सदस्यों के बीच झड़प हुई थी। हिंदू संगठन के कार्यकर्ताओं ने भारत माता की जय और वंदे मातरम के नारे लगाते हुए एएमयू कैंपस में घुसने की कोशिश की थी। पूरे मामले को शांत कराने में पुलिस को बहुत परेशानी का सामना करना पड़ा। इसके बाद क्षेत्र में RAF की 2 कंपनी तैनात की गईं। 
वहीं छात्रों ने भी परीक्षा देने से इंकार कर दिया और कहा कि जिन पुलिस वालों ने उन पर लाठी चार्ज किया है उनके खिलाफ कार्रवाई की जाए। जबकि पुलिस वालों ने ऐसे किसी भी लाठीचार्ज से इंकार कर दिया था।

मामले की शुरुआत तब हुई जब जिन्ना की तस्वीर लगी होने पर सांसद सतीश कुमार गौतम भड़क गए थे। उन्होंने कुलपति प्रो. तारिक मंसूर को पत्र भेजकर यह तस्वीर लगाने का औचित्य पूछा था। दूसरी ओर एएमयू के जनसंपर्क कार्यालय ने उन्हें जवाब देते हुए कहा था कि यह तस्वीर छात्रसंघ भवन में लगी है। एएमयू प्रशासन छात्रसंघ के कार्यों में दखल नहीं देता। उन्होंने कहा था कि विभाजन से पहले वर्ष 1938 में मोहम्मद अली जिन्ना एएमयू में आए थे, उन्हें छात्रसंघ ने मानद सदस्यता दी थी। छात्रसंघ ने जिन लोगों को मानद सदस्यता दी है, उनकी तस्वीरें छात्रसंघ भवन में लगवाई गई हैं।



अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी में जिन्ना की तस्वीर को लेकर हुए बबाल के बाद सोशल मीडिया पर फैल रही अफवाह के कारण इंटरनेट सेवाएं बंद कर दी गई है। जिलधिकारी ने शुक्रवार दोपहर 2 बजे से 5 मई रात्रि 12 बजे तक के लिए इंटरनेट सेवा प्रतिबंधित की हैं।


अलीगढ़ के अपर जिलाधिकारी ने आदेश दिए हैं कि कोई भी व्यक्ति सोशल मीडिया पर यानि फेसबुक, व्हाट्सएप, ट्वीटर अथवा अन्य किसी एेप पर कोई ऐसा पोस्ट नहीं करेगा और न ही किसी ऐसे वस्तु या सामग्री को फारवर्ड या शेयर करेगा जिससे साम्प्रदायिक उन्माद को बढ़ावा मिलता हो। उन्होंने कहा कि कोई भी ऐसा पोस्ट ना डाला जाए जो साम्प्रदायिक समरसता को क्षति पहुचांता हो, साम्प्रदायिक सौहार्द पर विपरीत प्रभाव पड़ता हो या शांति व्यवस्था पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ता हो। 

उन्होंने कहा कि यदि कोई इन आदेशों का उल्लंघन करते हुए ऐसा करता है तो उसके विरुद्ध आईपीसी की धारा के तहत साम्प्रदायिक उन्माद भड़काने एवं साम्प्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने के कारण राष्ट्रीय सुरक्षा अधिनियम के अंतर्गत कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि वह पुन: स्पष्ट करते हुए कहना चाहते हैं कि मूलतः पोस्ट करने वाले तथा फॉरवर्ड करने वाले दोनों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जाएगी।






आगे पढ़ें

फैल रही थीं ऐसी अफवाहें







[ad_2]

Source link

Thursday, 3 May 2018

नीट 6 मई को: कड़ा और कृपाण के साथ परीक्षा दे सकेंगे सिख छात्र, हाईकोर्ट से मिली इजाजत

नीट 6 मई को: कड़ा और कृपाण के साथ परीक्षा दे सकेंगे सिख छात्र, हाईकोर्ट से मिली
इजाजत
[ad_1]

हाईकोर्ट ने 6 मई को होने वाले नेशनल एलिजिबिलिटी टेस्ट (नीट) से पहले गुरुवार को सिख समुदाय के छात्रों को राहत दी। कोर्ट ने धार्मिक मान्यता के आधार पर कपड़े पहनने की इजाजत देते हुए कहा कि सिख छात्र कड़ा और कृपाण के साथ परीक्षा दे सकते हैं। बशर्ते उन्हें रिपोर्टिंग समय के 1 घंटे पहले परीक्षा केंद्रों पर पहुंचना होगा। पिछले साल परीक्षा में बुर्का, ताबीज, ब्रेसलेट के साथ ही कृपाण पर भी रोक लगाई गई थी। कुछ सेंटरों पर फुल स्लीप कपड़े भी काटे गए थे। बता दें कि देशभर के मेडिकल और डेंटल कॉलेजों में नीट के जरिए ही छात्रों को प्रवेश दिया जाता है। हर साल इसे सीबीएसई कराता है।


आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें

[ad_2]

Source link

छत्तीसगढ़ बोर्ड 2018: सात से दस मई के बीच आ सकता है रिजल्‍ट

छत्तीसगढ़ बोर्ड 2018: सात से दस मई के बीच आ सकता है रिजल्‍ट
[ad_1]





छत्तीसगढ़ बोर्ड ऑफ सेकेण्डरी एजुकेशन (सीजीबीएसई) द्वारा आयोजित क्‍लास 10वीं और 12वीं के बोर्ड परीक्षा परिणाम मई के दूसरे सप्ताह में घोषित किए जा सकते हैं. 





छत्तीसगढ़ बोर्ड 2018: सात से दस मई के बीच आ सकता है रिजल्‍ट

फाइल फोटो


Play





[ad_2]

Source link

4 मई को भोपाल पहुंचेंगे अमित शाह, शुरू हुईं स्वागत की तैयारियां

4 मई को भोपाल पहुंचेंगे अमित शाह, शुरू हुईं स्वागत की तैयारियां
[ad_1]

भोपाल: भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह एक दिवसीय प्रवास पर 4 मई शुक्रवार को भोपाल आ रहे हैं. वे यहां पार्टी की प्रदेश स्तरीय विस्तारित बैठक को संबोधित करेंगे. अमित शाह के स्वागत की तैयारियां जोरों पर हैं और राजधानी की हर सड़क और चौराहों को भाजपा के रंग में रंगा जा रहा है.  भाजपा प्रदेश कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार, अमित शाह कर्नाटक चुनाव की अत्यधिक व्यस्तता को देखते हुए बेंगलुरू से सीधे भोपाल आएंगे और दो घंटे भोपाल में रहेंगे. इसके बाद यहां से बेंगलुरू रवाना होंगे.


शाह अपने तय कार्यक्रम के तहत भेल दशहरा मैदान पर आयोजित पार्टी की प्रदेश स्तरीय विस्तारित बैठक को संबोधित करेंगे. इस आयोजन की सफलता को लेकर तैयारियां जारी हैं. स्टेट हैंगर (राज्य सरकार का हवाई अड्डा) पर पहुंचकर कार्यकर्ता अपने राष्ट्रीय अध्यक्ष का स्वागत करेंगे. राष्ट्रीय अध्यक्ष के आगमन की तैयारियों की पार्टी प्रदेश अध्यक्ष राकेश सिंह लगातार समीक्षा कर रहे हैं. 


वहीं प्रदेश भाजपा संगठन ने एयरपोर्ट से भेल दशहरा मैदान तक अमित शाह के कार्यक्रम को रैली की शक्ल में आयोजित करने की तैयारी की है. तकरीबन 100 से ज्यादा स्वागत स्थल बनाए जा रहे हैं. अमित शाह की रैली के रूट में लगे कमलनाथ के होर्डिंग नगर निगम ने हटा दिए हैं. 


इस बात से कांग्रेस नेता सज्जन सिंह वर्मा ने कहा है कि प्रशासन बीजेपी के कब्जे में है, ऐसी क्या वजह है जो बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह की रैली की जा रही है. कमलनाथ और अमित शाह की रैली की तुलना करना बेईमानी है. कांग्रेस के होर्डिंग हटाए जाने पर सज्जन सिंह वर्मा का कहना था कि जिस तेजी से कांग्रेस के होर्डिंग हटाए गए हैं. उसी तेजी से अमित शाह के रोड शो के बाद उनके होर्डिंग हटाए जाएंगे तो यह अच्छा होगा. 




[ad_2]

Source link

Wednesday, 2 May 2018

राशिफल 3 मई: मेष वाले लाइफ पार्टनर से सलाह लेकर करें काम, फायदा हो सकता है

राशिफल 3 मई: मेष वाले लाइफ पार्टनर से सलाह लेकर करें काम, फायदा हो सकता है
[ad_1]

नई दिल्ली: नक्षत्र अपनी चाल हर समय बदलते हैं. इन नक्षत्रों का हमारे जीवन पर भी बहुत प्रभाव पड़ता है. ज्योतिष विज्ञान के अनुसार कौन सा ग्रह और नक्षत्र आपकी कुंडली के कौन से घर में जा रहा है, इसके मुताबिक आपका जीवन प्रभावित होता है. ग्रहों की रोज बदलती चाल के कारण ही हमारा रोज का दिन भी अलग होता है. कभी हमें सफलता मिलती है तो कभी दिन सामान्य गुजरता है. तो आपका आज का दिन कैसा रहेगा ये जानिए हमारे इस राशिफल में...


मेष - वित्तीय मामलों में समझदारी से काम लें. जीवनसाथी से सलाह लेंगे तो फायदा हो सकता है. पैसे कमाने की योजनाएं बनाएंगे. नौकरी में कोई बहुत अच्छा ऑफर भी मिल सकता है. कुछ दोस्तों से मुलाकात हो सकती है. जिनके साथ आप भविष्य की योजनाएं बनाएंगे. आपके दिमाग में लगातार प्लानिंग चलती रहेगी. ऑफिस में साथ वाले लोगों की मदद मिल सकती है. आपकी राय से लोगों को फायदा हो सकता है.


वृष - अच्छी प्लानिंग और सोच-विचार के उपयोग से आपको बड़ा फायदा हो सकता है. सोचे हुए कुछ खास काम पूरे होने के योग बन रहे हैं. आपको नौकरी या दिनचर्या में थोड़ा बदलाव करने के बारे में विचार करना चाहिए. आपके लिए खरीददारी भी फायदेमंद हो सकती है. अपनी योजनाओं से आप सबको प्रभावित कर सकते हैं. स्टूडेंट्स को सफलता मिल सकती है. धन लाभ के भी योग बन रहे हैं.


मिथुन - आज आप नए प्रयोग करेंगे. आपका कॉन्फिडेंस आज बढ़ सकता है. मन की आवाज सुनें. हर तरह के संबंधों में सहजता हो सकती है. लोगों के साथ आपका तालमेल रहेगा. रोमांस के अवसर भी मिल सकते हैं. परिवार या दोस्तों के साथ घूमने जा सकते हैं.


कर्क - आज आप कोशिश करेंगे, तो अच्छी सफलता भी मिल सकती है. आप आज लगभग किसी को भी अपनी बात से सहमत कर सकते हैं. घर में कुछ मामले अचानक आपके सामने आ सकते हैं. थोड़ा समय अकेले में बिताएं,आपके लिए अच्छा रहेगा. आप सहयोग और समझौता करने का पक्का इरादा करके ही घर से निकलें. ऑफिस या फील्ड में आपको किसी न किसी मामले में कोई समझौता भी करना पड़ सकता है. जो आने वाले दिनों में आपके फेवर में होगा.


सिंह - आज आप अपना काम पूरा करने के लिए हर तरीका अपना सकते हैं. बिजी होने के बावजूद दिन अच्छे से बीतेगा. पैसों के लिहाज से भी फायदा हो सकता है. कोई नई नौकरी भी आपको मिल सकती है. ज्यादातर लोग आपके लिए पॉजिटिव हो सकते हैं. परिवार में छोटे लोगों से मदद मिलने के योग हैं. कार्यक्षेत्र और बिजनेस में धन लाभ के योग बन रहे हैं. पदोन्नति के साथ सम्मान मिल सकता है. संतान के मामले में टेंशन खत्म हो सकती है.


कन्या - ऑफिस में आज आप कई मामलों में सफल हो सकते हैं. करियर से जुड़े कुछ उलझे हुए मामलों में समाधान मिल सकता है. आप परेशान न हों. ऑफिस में आपके काम की तारीफ हो सकती है. प्रमोशन मिलने के योग हैं. गिफ्ट मिल सकता है. नए दोस्तों से मुलाकात हो सकती है. बिजनेस करने वाले लोगों को रुका हुआ पैसा मिल सकता है. अधिकारी आपके कामकाज से खुश हो सकते हैं.


तुला - खुद पर भरोसा रखें. मेहनत करें. जानकारी जुटाएं. लोगों से मिलें और जरूरत पड़े तो यात्रा भी करें. आपके जीवन के कई पहलुओं में बदलाव हो सकता है. कुछ नए अनुभव हो सकते हैं. पुरानी बातों और यादों को भूलने की कोशिश करें. आज आप खुले मन और पूरे उत्साह से सभी की बातें सुनते समझते हुए काम करेंगे. आपके रहन-सहन के स्तर में बदलाव का भी मन बन सकता है.


वृश्चिक - ऑफिस में कोई एक्स्ट्रा जिम्मेदारी मिलने की संभावना है. आप नए काम शुरू करने का भी मन बना सकते हैं. दूसरों की बात ध्यान से सुनें. सकारात्मक रहें. काम ज्यादा नहीं रहेगा, फिर भी दिन तेजी से बीत सकता है. ऑफिस के किसी काम में आ रही रुकावट खत्म हो सकती है. आज आपकी मुलाकात कुछ ऐसे लोगों से हो सकती है जो आपके जीवन पर गहरा प्रभाव छोड़ेंगे. पैसों से जुड़े मामलों को खास तरह से निपटा दें.


धनु - ज्यादातर समस्याएं निपटाने में आप सफल हो सकते हैं. कोई बड़ा निवेश किया हुआ है, तो आपको उससे फायदा हो सकता है. पैसा निवेश करने के मामले में लोगों से मिलें, बात करें और कोई अवसर न जाने दें. दिन तेजी से निकल सकता है. कुछ नए और दिलचस्प लोगों से मुलाकात होने के योग बन रहे हैं. आज आप जॉब या बिजनेस में कुछ बदलाव करने का मन बना सकते हैं.


मकर - बहुत धैर्य और नियमितता के साथ आपने जो मेहनत की थी, उसका नतीजा आपके ही फेवर में होगा. पुराने दोस्तों से बातचीत होगी या मुलाकात की संभावना है. आपकी जिम्मेदारियां पूरी हो सकती है. सोचे हुए काम पूरे हो जाएंगे. पैसा कमाना आपके लिए सरल है. कामकाज और यात्रा को लेकर आपके पास एक से ज्यादा विकल्प हो सकते हैं. साथ के लोगों का ध्यान आप पर रहेगा. ऑफिस में कोई नई चीज सीखने का मौका आपको मिल सकता है.


कुंभ - कुछ बदलावों की शुरुआत आज हो सकती है. रहस्यपूर्ण मामालों की ओर आपका रुझान बढ़ सकता है. अच्छा व्यवहार न केवल आपको सफल बनाएगा, बल्कि आपसे मिलने लोग भी बहुत खुश रहेंगे. विपरीत लिंग से आकर्षण बढ़ सकता है. आप जीवनसाथी के साथ कहीं घूमने भी जा सकते हैं. अपनी धारणा सकारात्मक रखें.


मीन - अच्छे मौके आपको मिल सकते हैं. नई प्लानिंग और अवसरों को लेकर कोई बड़ा फैसला भी आप कर सकते हैं. नौकरी में नया पद या नए काम का ऑफर मिल सकता है. बड़ी रुकावटें दूर हो सकती हैं. धन लाभ होगा, आमदनी का कोई नया सोर्स बनेगा. आपको कोई यात्रा करनी पड़ सकती है. दूसरों की कही हुई बातों पर ध्यान न दें. अपने काम से सबको खुश करने की कोशिश करें.




[ad_2]

Source link