Friday, 4 May 2018

Time Match of North Korea and South Korea । ZEE जानकारीः दोनों नेताओं की मुलाकात के एक हफ्ते बाद North और South Korea समय भी मिला

Time Match of North Korea and South Korea । ZEE जानकारीः दोनों नेताओं की
मुलाकात के एक हफ्ते बाद North और South Korea समय भी मिला
[ad_1]

पिछले हफ़्ते North Korea और South Korea ने अपनी 68 साल पुरानी दुश्मनी को भूलकर एक दूसरे से हाथ मिलाया था. अब करीब एक हफ़्ते बाद इन दोनों देशों ने अपनी घड़ियां मिला ली हैं. North Korea और South Korea के रिश्तों वाली घड़ी 68 वर्षों से रुकी हुई थी. लेकिन, अब वक़्त बदल गया है. दीवार पर टंगी दो घड़ियों की ये तस्वीर 29 अप्रैल 2018 की है. ये उसी Peace House की तस्वीर है, जहां North Korea के सुप्रीम लीडर किम जोंग उन और South Korea के राष्ट्रपति Moon Jae-in की मुलाकात हुई थी. अगर आप दोनों घड़ियों को ध्यान से देखेंगे, तो ये पाएंगे, कि दोनों के समय में आधे घंटे का अंतर है. 


बांई तरफ की घड़ी South Korea के मुताबिक 11 बजकर 45 मिनट का समय दिखा रही है. जबकि दांई तरफ की घड़ी में North Korea के मुताबिक 11 बजकर 15 मिनट का समय दिख रहा है. अब आधे घंटे के इस फर्क की वजह को समझिए. किम जोंग उन.. ने वर्ष 2015 में Pyongyang Time बनाया था. इसके तहत North Korea ने अपना मानक समय South Korea से 30 मिनट पीछे कर लिया था. यानी पिछले 3 वर्षों से North Korea का समय South Korea से आधे घंटे पीछे चल रहा था. 


किम जोंग उन.. ने ये फैसला इसलिए लिया था, क्योंकि उपनिवेश काल से पहले North Korea का यही Time Zone, हुआ करता था. सन 1910 से लेकर 1945 तक North Korea पर जापान का शासन था. और उस वक्त जापान ने North Korea के Time को Tokyo के बराबर करने के लिए उसे आधा घंटा आगे कर दिया था. वर्ष 1945 में जापान के अधिकार क्षेत्र से बाहर आने के बावजूद, North Korea का Time Zone वर्ष 2015 तक नहीं बदला गया. फिर किम जोंग उन.. ने इस समय को अपने इतिहास के मुताबिक ठीक किया.


27 अप्रैल 2018 को जिस वक्त नॉर्थ और साउथ कोरिया के नेताओं की हंसती-मुस्कुराती तस्वीरें दुनिया देख रही थीं. उस वक्त किम जोंग उन थोड़े उदास थे. क्योंकि, जिस कमरे में बैठकर वो South Korea के राष्ट्रपति का इंतज़ार कर रहे थे, उसी कमरे की दीवार पर ये दोनों घड़ियां टंगी हुई थीं. Media रिपोर्ट्स के मुताबिक, किम जोंग उन ने उस दिन ये कहा था, कि दीवार पर टंगी हुई घड़ियों में Seoul Time और Pyongyang Time देखकर उन्हें बहुत पीड़ा हुई. और उसी वक्त उन्होंने ये फैसला किया, कि दोनों देशों के रिश्तों को मज़बूत करने के लिए, घड़ियों का समय मिलाना ज़रुरी है.


North Korea की आधिकारिक समाचार एजेंसी KCNA के मुताबिक, किम जोंग उन ने South Korea के Time Zone के हिसाब से वक्त मिलाने के लिए, अपने देश की घड़ियों को 30 मिनट आगे करने का फैसला लिया. वहां की संसद ने भी South Korea के Time Zone को अपनाने पर अपनी मंज़ूरी दे दी थी. और अब से कुछ देर पहले दोनों देशों की घड़ियों का वक्त एक जैसा हो गया है. North Korea का समय भारत के मुकाबले 3 घंटे आगे चलता है. इसलिए वहां पर तारीख बदल चुकी है, वहां पर 5 मई की तारीख शुरू हो चुकी है. 


South Korea ने किम जोंग उन के इस फैसले की तारीफ की है और कहा है, कि इस प्रतीकात्मक कदम से दोनों देशों के रिश्ते और भी ज़्यादा मज़बूत होंगे. इसके लिए South Korea ने भी एक अहम फैसला लिया है. जिसके तहत, वो अपने सीमावर्ती इलाकों में North Korea के खिलाफ दुष्प्रचार के लिए इस्तेमाल किए जाने वाले Loudspeakers को हटा लेगा. इन दोनों ही देशों ने, Propaganda करने के लिए अपनी सरहदों पर सैकड़ों लाउडस्पीकर्स लगाए हुए हैं. लेकिन अब इस समस्या का समाधान भी निकाल लिया गया है.




[ad_2]

Source link

डोनाल्ड ट्रंप ने कहा- हमने किम जोंग उन से मिलने का समय और स्थान तय कर लिया है

डोनाल्ड ट्रंप ने कहा- हमने किम जोंग उन से मिलने का समय और स्थान तय कर लिया है
[ad_1]

वॉशिंगटन: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने शुक्रवार(4 मई) को कहा कि उत्तर कोरियाई राष्ट्रपति किम जोंग उन के साथ उनकी शिखर बैठक की तारीख और जगह तय हो गई है और इसकी घोषणा शीघ्र ही की जायेगी. व्हाइट हाउस ने कहा था कि ट्रंप मई तक किम के साथ मुलाकात करने के लिए तैयार हुए थे और स्थान के बारे में तय नहीं हुआ था. ट्रंप ने टेक्सास की यात्रा के लिए व्हाइट हाउस से रवाना होने के मौके पर पत्रकारों से कहा ,‘‘ हमने अब तिथि और स्थान तय कर लिया है और इस संबंध में जल्द ही घोषणा की जायेगी.’’


उन्होंने कहा, ‘‘हम उत्तर कोरिया के साथ बहुत ही महत्वपूर्ण बातचीत कर रहे हैं और बंधकों के संबंध में बहुत सी चीजें पहले ही हो चुकी हैं.’’ ट्रंप ने कहा, ‘‘जैसा कि मैंने कल कहा था, देखते रहो. मुझे लगता है कि आप बहुत अच्छी चीजें देख रहे होंगे. ’’ट्रंप ने एक ट्वीट में खुद इस बैठक की पुष्टि की थी लेकिन साथ ही कहा था कि उत्तर कोरिया पर अमेरिकी प्रतिबंध तब तक लागू रहेंगे जब तक परमाणु मुक्त करने संबंधी समझौता नहीं हो जाता.   


किम जोंग ने DMZ पर डोनाल्ड ट्रंप से मिलने के लिए जताई सहमति
उत्तर कोरिया के सर्वोच्च नेता किम जोंग उन अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से असैन्यीकृत क्षेत्र (डीएमजेड) मिलने के लिए सहमत हो गए हैं. डीएमजेड दोनों कोरियाई देशों को विभाजित करता है. सूत्रों ने सोमवार (30 अप्रैल) को बताया कि दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति मून जे इन ने 27 अप्रैल को सीमावर्ती गांव पनमुन्जोम में हुई ऐतिहासिक बैठक के दौरान किम जोंग को डीएमजेड में ट्रंप से मिलने के लिए राजी किया था. सूत्रों के मुताबिक, ऐसी प्रबल संभावना है कि यह मुलाकात इसी स्थल पर होगी. सूत्र ने सीएनएन को बताया कि दोनों नेताओं के मिलने का स्थान किम जोंग के लिए बहुत मायने रखता है.


एक वरिष्ठ अमेरिकी अधिकारी ने सीएनएन को बताया कि ट्रंप डीएमजेड में मुलाकात के बारे में बात करते रहे हैं और उन्होंने रविवार (29 अप्रैल) को मून के साथ फोन पर हुई बातचीत में भी इसे उठाया था इस लिहाज से डीएमजेड में मिलने का विचार पूरी तरह से चौंकाने वाला नहीं था. ट्रंप ने सोमवार (30 अप्रैल) को संवाददाताओं को बताया कि डीएनजेड में मुलाकात के विचार को लेकर वह उत्साहित है. उन्होंने कहा, "मुझे यह पसंद है, यदि चीजें सकारात्मक रहीं तो वहां बड़ा जश्न होगा, किसी तीसरे देश में नहीं."


इनपुट भाषा से भी 




[ad_2]

Source link

Thursday, 3 May 2018

सिंधिया ने किया शिवराज सरकार पर सवाल, मुख्‍यमंत्री बोले- कुछ लोग सिर्फ चुनाव के समय आते हैं नजर

सिंधिया ने किया शिवराज सरकार पर सवाल, मुख्‍यमंत्री बोले- कुछ लोग सिर्फ चुनाव के समय
आते हैं नजर
[ad_1]

इंदौर: मध्य प्रदेश के भिंड जिले में एक ही कक्ष में महिलाओं की मौजूदगी में पुरुष नव आरक्षकों (कांस्टेबल) के स्वास्थ्य परीक्षण के लिए कपड़े उतरवाने को कांग्रेस की प्रचार अभियान समिति के अध्यक्ष ज्योतिरादित्य सिंधिया ने शर्मनाक कृत्य करार दिया है. सिंधि‍या ने अपने ट्विटर हैंडल पर ट्वीट करते हुए लिखा कि मध्य प्रदेश में एक बार फिर सरकारी नुमाइंदों ने लापरवाही की हदें पार की. महिलाओं के सामने पुरुष के कपड़े उतरवाकर स्वास्थ्य परीक्षण किया. घोर निंदनीय कृत्य, बेहद शर्मनाक. 


सिंधिया के इस ट्वीट के बाद ही मुख्‍यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने अपने ट्विटर हैंडल पर ट्वीट करते हुए लिखा कि कुछ नेता प्रदेश में सिर्फ़ चुनाव के समय दिखते है, बाक़ी समय अपने तुगलकी महलों में बिताते हैं. उनको लगता है कि कॉमन मैन को क्या पता चलेगा.एक फ़िल्म में मैंने सुना था, “नेवर अंडरेस्टिमेट द पावर ऑफ कॉमन मैन...” जनता को पता है कि कौन उनके साथ हमेशा रहा है और हमेशा रहेगा. 



बता दें कि भिंड में नव आरक्षकों का जिला अस्पताल में स्वास्थ्य परीक्षण चल रहा था.  उस दौरान एक ही कक्ष में अर्धनग्न स्थिति में पुरुष और दूसरी ओर महिलाओं का स्वास्थ्य परीक्षण चलता रहा. महिला नव आरक्षकों के सामने ही पुरुषों के स्वास्थ्य परीक्षण के लिए कपड़े उतरवाए गए. इससे पहले धार जिले में आरक्षित वर्ग के नव आरक्षकों के सीने पर स्वास्थ्य परीक्षण के दौरान एससी और एसटी लिख दिया गया था. इस मामले ने तूल पकड़ा था जिसके बाद प्रदेश के गृहमंत्री भूपेंद्र सिंह ने जांच के आदेश दिए. 




[ad_2]

Source link