Thursday, 3 May 2018

My Statements Against Jaitley Based On Kejriwals Information Vishwas Tells HC

My Statements Against Jaitley Based On Kejriwals Information Vishwas
Tells HC
[ad_1]

नई दिल्ली.अरुण जेटली के मानहानि केस में आम आदमी पार्टी के नेता कुमार विश्वास ने दिल्ली हाईकोर्ट को बताया कि उन्होंने पार्टी नेताओं से मिली जानकारी के आधार पर बयान दिए थे। इसके साथ ही मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की बातों को दोहराया था। अगर इनसे जेटली की छवि धूमिल हुई है तो इसके लिए खेद है। केजरीवाल समेत आप के 4 नेता पहले ही जेटली से माफी मांग चुके हैं। बता दें कि आप नेताओं ने वित्त मंत्री जेटली पर डीडीसीए में कथित तौर पर भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप लगाए थे। इसके बाद जेटली ने आप नेताओं के खिलाफ 10-10 करोड़ के दो मानहानि केस दायर किए थे।

मामले को बढ़ाने में कोई रुचि नहीं: कुमार

- न्यूज एजेंसी के मुताबिक, हाईकोर्ट में कुमार विश्वास ने गुरुवार को बताया कि अरुण जेटली के खिलाफ दिए उनके बयान आप नेताओं की ओर से मिली सूचनाओं पर आधारित थे। इस मामले को व्यक्तिगत तौर पर आगे बढ़ाने में मेरी कोई दिलचस्पी नहीं है। अगर बयानों से जेटली की छवि धूमिल हुई है तो इसके लिए खेद है। पर मैंने सिर्फ वही बातें दोहराईं थीं, जो केजरीवाल पहले ही कह चुके थे।

पार्टी की लीगल सेल पहले कार्यकर्ताआें का केस लड़े

- कुमार विश्वास ने 2 अप्रैल को आप नेताओं के जेटली से माफी मांगने पर कहा था, "पंजाब में मजीठिया के खिलाफ लाखाें पंफलेट बांटे गए और अचानक आप (अरविंद केजरीवाल) ने माफी मांग ली। अरुण जेटली आप को माफ कर देंगे, लेकिन उन कार्यकर्ताओं का क्या होगा जिनके खिलाफ केस दर्ज हो गए हैं। मेरी गुजारिश है कि पार्टी की लीगल सेल पहले 11000 कार्यकर्ता का केस लड़े और उनके खिलाफ दर्ज मामलों को खत्म कराए।"

डीडीसीए मानहानि मामला क्या है?

- 2015 में अरविंद केजरीवाल समेत आप के कई नेताओं ने वित्त मंत्री जेटली के खिलाफ भ्रष्टाचार में शामिल होने के आरोप लगाए थे। उनका आरोप था कि जेटली ने 13 साल तक दिल्ली की क्रिकेट बॉडी (डीडीसीए) प्रेसिडेंट रहते घोटाला किया था।

- कई दिन तक आप नेताओं ने जेटली के खिलाफ सोशल मीडिया में कैंपेन चलाया। इस दौरान वित्त मंत्री ने कई दिनों तक आरोपों को खारिज किया। बाद में केजरीवाल, संजय सिंह, आशुतोष, कुमार विश्वास और राघव चड्ढा पर सिविल और आपराधिक मानहानि के अलग-अलग दो केस फाइल किए और 10-10 करोड़ के मुआवजे की मांग की थी।



[ad_2]

Source link

Wednesday, 2 May 2018

Netanyahu: Iran Nuclear Deal Is Based on Lies – Here's the Proof

Netanyahu: Iran Nuclear Deal Is Based on Lies – Here's the Proof
[ad_1]

यरुशलम: परमाणु कार्यक्रम को लेकर इजराइल के आरोपों के बाद ईरान ने बुधवार(2मई) इजराइल प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू को ‘‘कुख्यात झूठा ’’ बताया. इसके पहले नेतन्याहू ने गुप्त ईरानी परमाणु हथियार कार्यक्रम के संबंध में आरोप लगाए थे. नेतन्याहू के आरोपों के बाद ईरान ने उन पर निशान साधा. ईरानी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता बाशरम गसेमी ने प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए एक बयान में नेतन्याहू को ‘‘कुख्यात झूठा’’ बताया और कहा कि उन्हें झूठ के अलावा कुछ नहीं बोलना है. इसके पहले इजराइल ने दावा किया था कि उसके पास ईरानी परमाणु हथियार कार्यक्रमों को लेकर नए सबूत हैं.


नेतन्याहू ने अपने एक भाषण में वीडियो और स्‍लाइड के जरिये ईरान के परमाणु कार्यक्रम का खुलासा करने का दावा किया. उन्होंने दावा किया कि दस्तावेज जताते हैं कि ईरान पर भरोसा नहीं किया जा सकता और उन्होंने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से करार से हटने का आह्वन किया.


ईरानी परमाणु हथियार कार्यक्रम के नये सबूत- बेंजामिन नेतन्याहू
ईरान के साथ परमाणु समझौते से हटने या उसमें बने रहने को लेकर अमेरिका के विचार करने के बीच इजराइल पीएम बेंजामिन नेतान्याहू ने बताया था कि उनके पास ईरानी परमाणु हथियार कार्यक्रम के नये सबूत हैं. वैश्विक शक्तियों और अपने देश के मुख्य शत्रु ईरान के बीच हुए परमाणु करार में संशोधन या उसके निरसन की बार बार मांग कर चुके इजराइली प्रधानमंत्री ने टेलीविजन पर ईरान के परमाणु डोजियर को बेनकाब करते हुए वीडियो एवं स्लाइड के माध्यम से लाइव प्रजेंटेशन दिया था.


उन्होंने कहा कि इजराइल ने कुछ ही हफ्ते पहले हजारों फाइलें हासिल की हैं जो उसकी एक बड़ी खुफिया उपलब्धि है. उन्होंने कहा था कि, ‘‘हम गोपनीय परमाणु हथियार कार्यक्रम के नये एवं निर्णायक सबूत का खुलासा करने जा रहे हैं जिसे ईरान अपने गोपनीय परमाणु आरकाइव में अंतररष्ट्रीय समुदाय से सालों से छिपाये रखा. ’’ उन्होंने दावा किया कि 2015 के परमाणु करार से ईरान को परमाणु हथियार हासिल करने में कोई रुकावट नहीं आती है. 




[ad_2]

Source link