Tuesday, 17 March 2026

'चोली के पीछे' ही नहीं, संजय दत्त-नोरा फतेही के 'सरके चुनर' ने अश्लीलता में बॉलीवुड के इन 8 गानों को भी छोड़ा पीछे

'चोली के पीछे' ही नहीं, संजय दत्त-नोरा फतेही के 'सरके चुनर' ने अश्लीलता में बॉलीवुड के इन 8 गानों को भी छोड़ा पीछे
नोरा फतेही और संजय दत्त का गाना ‘सरके चुनर’ रविवार को रिलीज हुआ था और कुछ ही घंटों में ये गाना विवादों में घिर गया. इस गाने के लिरिक्स में मेकर्स ने अश्लीलता और ओछेपन की सारी हदें पार कर दीं. इतना काफी नहीं था कि इसके डांस स्टेप्स गाने की अश्लीलता को और बढ़ावा देते हैं. नोरा फतेही और संजय दत्त के इस गाने पर सख्त एक्शन की मांग हो रही है. साथ ही अब सेंसर बोर्ड पर भी बड़ा सवाल खड़ा हो रहा है कि आखिर ये गाना पारित कैसे हुआ. लेकिन ये कोई पहला मौका नहीं है जब बॉलीवुड फिल्मों में गानों और एंटरटेनमेंट के नाम पर अशलीलता और फूहड़ता परोसी गई है. ये सिलसिला 90 के दशक और उससे भी पहले से चलते आ रहा है. इस आर्टिकल में उन गानों पर नजर डालते हैं कि जिनके डांस स्टेप्स और डबल मीनिंग लिरिक्स पर खूब बवाल मचा था, लेकिन शायद आपको ये जानकर हैरानी नहीं ही होगी कि विवादों में घिरे रहने के बावजूद ये गाने आज भी यूट्यूब पर मौजूद हैं.

from बॉलीवुड News in Hindi, बॉलीवुड Latest News, बॉलीवुड News https://ift.tt/eAQw59o

Monday, 16 March 2026

अरिजीत सिंह की राह पर श्रेया घोषाल? सिंगिंग से ब्रेक लेने का करता है मन, बताया किस दिन ले सकती हैं संन्यास

अरिजीत सिंह की राह पर श्रेया घोषाल? सिंगिंग से ब्रेक लेने का करता है मन, बताया किस दिन ले सकती हैं संन्यास
अरिजीत सिंह ने इस साल की शुरुआत में प्लेबैक सिंगिंग से रिटायरमेंट का ऐलान किया. सिंगर के इस ऐलान के बाद फैंस काफी निराश हैं. अब श्रेया घोषाल ने भी अरिजीत के फैसले की तारीफ करते हुए कहा कि वो भी कभी-कभी ब्रेक लेने के बारे में विचार करती हैं. सिंगर के मुताबिक जिस दिन उनकी आवाज उनका साथ नहीं देगी, वो रियाज नहीं कर पाएंगी, उस दिन वो खुद ही सिंगिंग छोड़ देंगी.

from बॉलीवुड News in Hindi, बॉलीवुड Latest News, बॉलीवुड News https://ift.tt/dMfbkIL

Sunday, 15 March 2026

राजेश खन्ना ने आरडी बर्मन को सुझाई धुन! किशोर कुमार-लता मंगेशकर ने गाकर किया अमर, आज भी हिट है 1974 का लव एंथम

राजेश खन्ना ने आरडी बर्मन को सुझाई धुन! किशोर कुमार-लता मंगेशकर ने गाकर किया अमर, आज भी हिट है 1974 का लव एंथम
नई दिल्ली: राजेश खन्ना और मुमताज की 1974 की फिल्म 'आप की कसम' बॉक्स ऑफिस पर बेहद सफल रही थी. क्रिटिक्स ने भी इसे खूब सराहा था. फिल्म की तरह इसके गाने भी सुपरहिट हुए थे, जिनमें से एक गाना 'जय जय शिव शंकर' आज भी जब महफिलों में बजता है तो माहौल खुशनुमा हो जाता है. आईएमडीबी की रिपोर्ट की मानें, तो इस गाने की धुन राजेश खन्ना ने बनाई थी. दरअसल, आरडी बर्मन ने जब अलग धुन बनाने की कोशिश की तो उन्हें कोई मनचाही धुन नहीं सूझी, तब राजेश खन्ना ने उन्हें सुझाव दिया जो काम कर गया. गाने को किशोर कुमार लता मंगेशकर ने गाया है और इसका संगीत आरडी बर्मन ने तैयार किया है. यह गाना 1974 का लव एंथम बन गया था.

from बॉलीवुड News in Hindi, बॉलीवुड Latest News, बॉलीवुड News https://ift.tt/uDwr7Sq

Saturday, 14 March 2026

अर्जुन रामपाल की 2 फिल्में, दोनों में बने खूंखार खलनायक, पर्दे पर की छप्परफाड़ कमाई, अब ओटीटी पर बज रहा डंका

अर्जुन रामपाल की 2 फिल्में, दोनों में बने खूंखार खलनायक, पर्दे पर की छप्परफाड़ कमाई, अब ओटीटी पर बज रहा डंका
नई दिल्ली.ओटीटी प्लेटफॉर्म्स के दौर में कई बॉलीवुड कलाकारों ने अपनी नई पहचान बनाई है. अर्जुन रामपाल भी उन अभिनेताओं में शामिल हैं जिन्होंने डिजिटल दुनिया में अपनी मजबूत मौजूदगी दर्ज कराई है. अर्जुन रामपाल की पिछली फिल्म ‘धुरंधर’ में उनके अभिनय को काफी पसंद किया गया था. विलेन बन अर्जुन ने अपने शानदार अभिनय से दर्शकों को खौफजदा कर दिया था.

from बॉलीवुड News in Hindi, बॉलीवुड Latest News, बॉलीवुड News https://ift.tt/5ZVCKMs

Friday, 13 March 2026

सीबीएफसी अनिवार्य किया सबटाइटल-ऑडियो डिस्क्रिप्शन, लोग बोले- 'फिल्म देखने में मजा नहीं आएगा, ध्यान भटकता है'

सीबीएफसी अनिवार्य किया सबटाइटल-ऑडियो डिस्क्रिप्शन, लोग बोले- 'फिल्म देखने में मजा नहीं आएगा, ध्यान भटकता है'
सेंट्रल बोर्ड ऑफ फिल्म सर्टिफिकेशन ने घोषणा की है कि सभी भारतीय फिल्मों को सर्टिफिकेट लिए सबटाइटल और ऑडियो डिस्क्रिप्शन देना अनिवार्य होगा. इस निर्देश के बाद हर सिनेमाघर में रिलीज होने वाली हर भारतीय फिल्म में सबटाइल देखने को मिलेगा. लोग इसकी आलोचना कर रहे हैं. लोगों का कहना है कि इससे लोगों का ध्यान भटकेगा. फिल्म देखने में मजा नहीं आएगा.

from बॉलीवुड News in Hindi, बॉलीवुड Latest News, बॉलीवुड News https://ift.tt/3ObBgKE

इम्तियाज अली की 'मैं वापस आऊंगा' का टीजर आउट, दिखी शरवरी वाघ-वेदांग रैना-दिलजीत दोसांझ की तड़पाने वाली कहानी

इम्तियाज अली की 'मैं वापस आऊंगा' का टीजर आउट, दिखी शरवरी वाघ-वेदांग रैना-दिलजीत दोसांझ की तड़पाने वाली कहानी
इम्तियाज अली नई फिल्म 'मैं वापस आऊंगा' का टीज़र रिलीज हो गया है. इम्तियाज की इस फिल्म में दिलजीत दोसांझ, शरवरी वाघ और वेदांग रैना और नसीरुद्दीन शाह मुख्य भूमिका में हैं. फिल्म भारत-पाकिस्तान विभाजन के दौरान की लव स्टोरी बताती है. शरवरी और वेदांग की लव स्टोरी में एआर रहमान का म्युजिक है.

from बॉलीवुड News in Hindi, बॉलीवुड Latest News, बॉलीवुड News https://ift.tt/2fiW7aI

Thursday, 12 March 2026

'धुरंधर 2' का टाइटल ट्रैक रिलीज, 'आरी आरी' में शेर-ए-बलूच बनकर बरसे रणवीर, बना वायरल एंथम

'धुरंधर 2'  का टाइटल ट्रैक रिलीज, 'आरी आरी' में शेर-ए-बलूच बनकर बरसे रणवीर, बना वायरल एंथम
एक्शन फिल्म 'धुरंधर: द रिवेंज' का टाइटल ट्रैक 'आरी आरी' रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर छा गया है. म्यूजिक वीडियो में एक्टर रणवीर सिंह जबरदस्त और इंटेंस अंदाज में नजर आ रहे हैं, जहां उनका ‘शेर-ए-बलूच’ अवतार फैंस को काफी पसंद आ रहा है . दमदार बीट्स, रैप और हाई-एनर्जी म्यूजिक के साथ यह गाना तेजी से वायरल हो रहा है. फिल्म का म्यूजिक शशवत सचदेव ने कंपोज किया है, जबकि इसे टी-सीरीज के यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया है.

from बॉलीवुड News in Hindi, बॉलीवुड Latest News, बॉलीवुड News https://ift.tt/BHce0bD

Wednesday, 11 March 2026

'अब सोचता हूं, मैं कैसे जी रहा हूं', नरगिस को याद कर जब छलक पड़े थे सुनील दत्त के आंसू

'अब सोचता हूं, मैं कैसे जी रहा हूं', नरगिस को याद कर जब छलक पड़े थे सुनील दत्त के आंसू
दिग्गज एक्टर सुनील दत्तअपनी पत्नी और दिग्गज एक्ट्रेस नरगिस से बेहद प्यार करते थे. नरगिस के निधन के बाद एक इंटरव्यू में सुनील दत्त भावुक हो गए थे. उन्होंने कहा था, 'आज भी सोचता हूं कि मैं कैसे जी रहा हूं.' नरगिस की याद में उनकी आंखों से आंसू छलक पड़े थे. दोनों की प्रेम कहानी बॉलीवुड की सबसे गहरी और सच्ची कहानियों में गिनी जाती है. आज ही के दिन दोनों शादी के बंधन में बंधे थे.

from बॉलीवुड News in Hindi, बॉलीवुड Latest News, बॉलीवुड News https://ift.tt/ZWLpiUQ

11 मार्च, 7 फिल्में और सिर्फ 1 विजेता: बॉलीवुड के इतिहास का वो कड़वा सच, जिसने सबको किया हैरान

11 मार्च, 7 फिल्में और सिर्फ 1 विजेता: बॉलीवुड के इतिहास का वो कड़वा सच, जिसने सबको किया हैरान
बॉलीवुड के इतिहास में 11 मार्च किसी बुरे सपने से कम नहीं रहा है. 1994 से लेकर आज तक, जब भी इस दिन बड़े नाम वाली फिल्में रिलीज हुईं, उन्हें बॉक्स ऑफिस पर सिर्फ असफलता ही मिली. अमिताभ बच्चन की 'इंसानियत' से लेकर प्रभास की 'राधे श्याम' तक, सात बड़ी फिल्मों ने इस तारीख पर अपनी किस्मत आजमाई, लेकिन 11 मार्च के 'शाप' ने लगभग उन सभी को बर्बाद कर दिया. हालांकि, 2022 में विवेक अग्निहोत्री की 'द कश्मीर फाइल्स' ने न सिर्फ इस वहम को तोड़ दिया, बल्कि ब्लॉकबस्टर की सफलता हासिल की और इस तारीख से जुड़े 'फ्लॉप' होने के दाग को भी मिटा दिया. तो आइए, उन 7 फिल्मों का पूरा सफर जानते हैं.

from बॉलीवुड News in Hindi, बॉलीवुड Latest News, बॉलीवुड News https://ift.tt/OyLJYNx

Tuesday, 10 March 2026

सौरभ शुक्ला: डिंपल कपाड़िया को स्क्रिप्ट भेजने की नहीं थी हिम्मत, फिर 'जब खुली किताब' में कैसे किया कास्ट?

सौरभ शुक्ला: डिंपल कपाड़िया को स्क्रिप्ट भेजने की नहीं थी हिम्मत, फिर 'जब खुली किताब' में कैसे किया कास्ट?
सौरभ शुक्ला इन दिनों लगातार काम कर रहे हैं. एक्टर हाल ही में अनिल कपूर के साथ ‘सूबेदार’ में नजर आए थे. उन्होंने ‘जब खुली किताब’ का डायरेक्शन किया जो जी5 पर रिलीज हो गई है. इस फिल्म में डिंपल कपाड़िया और पंकज कपूर ने लीड रोल अदा किया है. न्यूज18 हिंदी के साथ बात करते हुए सौरभ शुक्ला ने अपनी फिल्म और अपने करियर के बारे में खुलकर बात की. एक्टर जल्द ही शाहरुख खान की फिल्म ‘किंग’ में नजर आने वाले हैं. उन्होंने अपनी इस फिल्म के बारे में कहा कि ‘किंग’ की शूटिंग उनके लिए बेहद खास है.

from बॉलीवुड News in Hindi, बॉलीवुड Latest News, बॉलीवुड News https://ift.tt/7HYboiM

अक्षय कुमार ने शादी पर कही दिलचस्प बात, कबूला बदल जाती हैं आदतें, बोले-'बीवी आती है तो घर में लक्ष्मी आती है'

अक्षय कुमार ने शादी पर कही दिलचस्प बात, कबूला बदल जाती हैं आदतें, बोले-'बीवी आती है तो घर में लक्ष्मी आती है'
बॉलीवुड स्टार अक्षय कुमार ने हाल ही में रियलिटी शो व्हील ऑफ फॉर्च्यून में शादीशुदा जिंदगी पर मजेदार बात कही. उन्होंने बताया कि जब घर में पत्नी आती है तो आदमी की कई आदतें अपने-आप बदलने लगती हैं. अक्षय ने हंसते हुए कहा कि शादी के बाद खाने-पीने से लेकर दिनचर्या तक सब बदल जाता है.उन्होंने यह भी कहा कि लोग यूं ही नहीं कहते कि पत्नी घर में आए तो लक्ष्मी आती है, क्योंकि उससे घर में खुशहाली और संतुलन आता है.

from बॉलीवुड News in Hindi, बॉलीवुड Latest News, बॉलीवुड News https://ift.tt/JVFEZTx

Sunday, 8 March 2026

शादी की रस्म पर बना अनुराधा पौडवाल का गाना, सुनते ही शर्मा जाती थीं 90s की लड़कियां

शादी की रस्म पर बना अनुराधा पौडवाल का गाना, सुनते ही शर्मा जाती थीं 90s की लड़कियां
nullहल्दी, मेहंदी और संगीत जैसे शादी के हर फंक्शन के लिए बॉलीवुड ने कई गाने दिए हैं. खासकर मेहंदी पर कई गाने बनाए गए हैं. अनुराधा पौडवाल का मेहंदी पर आधारित एक गाना सुनकर आज भी 90 के दशक की लड़कियां शर्मा जाती हैं. ‘इन हाथों में इन हाथों में मेहंदी से लिखकर सजना का नाम’ उन दिनों जब ये गाना बजता था तो हर लड़की का चेहरा शर्म से लाल हो जाता था. यहां तक कि आज भी शादी-ब्याह में ये गाना खूब बजता है. अनुराधा पौडवाल की मधुर आवाज में गूंजते इस गीत के बोल ललित सेन ने लिखे हैं औऱ इसे कंपोज भी ललित सेन ने किया था.

from बॉलीवुड News in Hindi, बॉलीवुड Latest News, बॉलीवुड News https://ift.tt/FmHVAfe

Saturday, 7 March 2026

धुरंधर 2 ट्रेलर सेलेब्स रिव्यू: सेलेब्स की तारीफों से गूंजा सोशल मीडिया, आलिया से ऋतिक तक किसने क्या कहा?

धुरंधर 2 ट्रेलर सेलेब्स रिव्यू: सेलेब्स की तारीफों से गूंजा सोशल मीडिया, आलिया से ऋतिक तक किसने क्या कहा?
बॉलीवुड में इन दिनों सिर्फ एक ही नाम की चर्चा है 'धुरंधर 2: द रिवेंज'. शनिवार को रिलीज हुए इस फिल्म के ट्रेलर ने जहां आम फैंस को दीवाना बना दिया, वहीं बॉलीवुड के दिग्गज भी इसकी तारीफ किए बिना नहीं रह सके. एक्ट्रेस आलिया भट्ट से लेकर मशहूर फिल्ममेकर राम गोपाल वर्मा तक, सभी ने ट्रेलर देखने के बाद अपने रिएक्शन दिए हैं, चलिए बताते हैं किसने क्या कहा?

from बॉलीवुड News in Hindi, बॉलीवुड Latest News, बॉलीवुड News https://ift.tt/tfR1s4S

Friday, 6 March 2026

विदेशों में गूंजेगी 'मेहरूनिसा' की कहानी, महिला दिवस पर होगी स्क्रीनिंग, नवाब परिवार से निकली हीरोइन पर बनी मूवी

विदेशों में गूंजेगी 'मेहरूनिसा' की कहानी, महिला दिवस पर होगी स्क्रीनिंग, नवाब परिवार से निकली हीरोइन पर बनी मूवी
इस अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर भारतीय सिनेमा की एक अनूठी और प्रेरणादायी कहानी विदेशों में अपनी गूंज सुनाने को तैयार है. संदीप कुमार द्वारा निर्देशित फिल्म 'मेहरूनिसा' की विशेष स्क्रीनिंग 8 मार्च को भारत के साथ-साथ बांग्लादेश, भूटान, नेपाल और श्रीलंका में की जाएगी. यह फिल्म लखनऊ के नवाब परिवार से ताल्लुक रखने वाली दिग्गज एक्ट्रेस फारुख जफर के जीवन और उनके अदम्य साहस को समर्पित है.

from बॉलीवुड News in Hindi, बॉलीवुड Latest News, बॉलीवुड News https://ift.tt/oC2qHum

Thursday, 5 March 2026

रश्मिका-विजय रिसेप्शन एल्बम: अल्लू अर्जुन से कृति सेनन तक सेलेब्स ने सजाई महफिल, नंगे पैर पहुंचा ये सुपरस्टार

रश्मिका-विजय रिसेप्शन एल्बम: अल्लू अर्जुन से कृति सेनन तक सेलेब्स ने सजाई महफिल, नंगे पैर पहुंचा ये सुपरस्टार
साउथ इंडियन फिल्म इंडस्ट्री के सबसे लोकप्रिय कपल रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा ने 4 मार्च को हैदराबाद में एक शानदार रिसेप्शन का आयोजन किया. इस ग्रैंड इवेंट में फिल्मी दुनिया के कई दिग्गज सितारे पहुंचे, जिन्होंने का खुशियों में शिरकत की और उन्हें ब्लेसिंग्स दी. सोशल मीडिया पर अब तस्वीरें छाई हुई हैं.

from बॉलीवुड News in Hindi, बॉलीवुड Latest News, बॉलीवुड News https://ift.tt/cEPSU2H

Wednesday, 4 March 2026

'जर्नलिस्ट' बनना चाहती थी हसीना, एक्टिंग में चमकी किस्मत, बन गई 'सीक्वल क्वीन', बॉलीवुड में भी जलवा

'जर्नलिस्ट' बनना चाहती थी हसीना, एक्टिंग में चमकी किस्मत, बन गई 'सीक्वल क्वीन', बॉलीवुड में भी जलवा
मुंबई की रहने वाली श्रद्धा दास ने पत्रकारिता की पढ़ाई छोड़कर अभिनय की दुनिया में एक खास मुकाम हासिल किया है. 4 मार्च को जन्मी श्रद्धा ने थिएटर और नेशनल स्कूल ऑफ ड्रामा के दिग्गजों से ट्रेनिंग लेकर साल 2008 में तेलुगू सिनेमा से अपने करियर की शुरुआत की. 50 से ज्यादा फिल्मों में काम कर चुकी श्रद्धा दास को साउथ में 'सीक्वल क्वीन' के नाम से जाना जाता है. उन्होंने बॉलीवुड में 'लाहौर', 'सनम तेरी कसम' और 'दिल तो बच्चा है जी' जैसी फिल्मों से अपनी पहचान बनाई. अपने टैलेंट, खूबसूरती और बेहतरीन डांसिंग स्किल के दम पर वह आज साउथ और बॉलीवुड दोनों ही जगह एक लोकप्रिय चेहरा हैं.

from बॉलीवुड News in Hindi, बॉलीवुड Latest News, बॉलीवुड News https://ift.tt/2mrtlo4

Tuesday, 3 March 2026

विदाई पर बना 6.49 मिनट का गाना, मुकेश की दर्दभरी आवाज, देव आनंद का टूटा दिल, रोते हुए विदा होती हैं सुचित्रा सेन

विदाई पर बना 6.49 मिनट का गाना, मुकेश की दर्दभरी आवाज, देव आनंद का टूटा दिल, रोते हुए विदा होती हैं सुचित्रा सेन
बॉलीवुड में विदाई पर वैसे तो बहुत गाने बने हैं, लेकिन यकीनन आपने यह न तो देखा होगा और न ही सुना होगा. यह विदाई पर बना सबसे दर्द भरा गाना है. 6.49 सेकेंड के इस गाने का म्युजिक भी आपको दर्द का एहसास करएगा. साल 1960 में आई फिल्म 'बम्बई का बाबू' का यह गाना सुचित्रा सेन और देव आनंद पर फिल्माया गया है. गाने का नाम 'चल री सजनी अब क्या सोचे' है. गाने के दर्द भरे बोल मजरूह सुल्तान पूरी ने लिखे हैं और म्युजिक एसडी बर्मन ने दिया है. गाने को मुकेश ने गाया है. गाने में सुचित्रा की विदाई होती है और बाकी लोग रोते हुए विदाई देते हैं.

from बॉलीवुड News in Hindi, बॉलीवुड Latest News, बॉलीवुड News https://ift.tt/8elX1rz

Monday, 2 March 2026

ट्रक के पीछे लिखी थी एक लाइन, संगीतकार ने उसी पर बना दिया रोमांटिक गाना, मूवी हुई ब्लॉकबस्टर

ट्रक के पीछे लिखी थी एक लाइन, संगीतकार ने उसी पर बना दिया रोमांटिक गाना, मूवी हुई ब्लॉकबस्टर
Bollywood Blockbuster Movie : सफर के दौरान कई बार हमारी नजर ट्रक के पीछे लिखे शब्दों पर जाती है. कई बार ट्रक के पीछे दिल छूने वाले शेर लिखे मिल जाते हैं. कई बार जीवन से जुड़ी कुछ ऐसी लाइनें पढ़ने को मिल जाती हैं कि दिल झूम उठता है. ऐसा ही कुछ वाकिया एक संगीतकार के साथ भी हुआ. ट्रक के पीछे लिखी लाइन पर गाना बना दिया. फिर डायरेक्टर को फोन मिलाया. नए गाने को फिल्म में रखने की गुजारिश की. डायरेक्टर ने भी गाना रख लिया. जब फिल्म रिलीज हुई तो ऑल टाइम ब्लॉकबस्टर साबित हुई. इतना ही नहीं, इसी फिल्म से बॉलीवुड को एक ऐसा सुपर स्टार मिला जो पिछले 30 साल से राज कर रहा है.

from बॉलीवुड News in Hindi, बॉलीवुड Latest News, बॉलीवुड News https://ift.tt/hANqFHl

Sunday, 1 March 2026

1 हीरो ने 3 हीरोइनों संग किया रोमांस, 18 साल पुरानी फिल्म, जिसने बॉक्स ऑफिस पर दोगुना से भी ज्यादा कमाया मुनाफा

1 हीरो ने 3 हीरोइनों संग किया रोमांस, 18 साल पुरानी फिल्म, जिसने बॉक्स ऑफिस पर दोगुना से भी ज्यादा कमाया मुनाफा
हिंदी सिनेमा के इतिहास में कुछ ऐसी फिल्में होती हैं जो न केवल दर्शकों के दिलों पर राज करती हैं, बल्कि बॉक्स ऑफिस पर कमाई के सारे गणित भी बदल देती हैं. करीब 18 साल पहले एक ऐसी ही रोमांटिक ड्रामा फिल्म पर्दे पर आई थी, जिसमें एक हीरो और तीन हीरोइन की अनोखी केमिस्ट्री देखने को मिली. इस फिल्म ने प्यार के तीन अलग-अलग पड़ावों और अहसासों को इतने खूबसूरत ढंग से पिरोया कि युवा इसके दीवाने हो गए. बजट के मामले में यह एक सधी हुई फिल्म थी, लेकिन जब बात मुनाफे की आई, तो इसने अपनी लागत से दोगुने से भी ज्यादा की कमाई कर सबको हैरान कर दिया.

from बॉलीवुड News in Hindi, बॉलीवुड Latest News, बॉलीवुड News https://ift.tt/QPy5Lsk

Saturday, 28 February 2026

अजय-मनीषा की केमिस्ट्री पर अलका-कुमार सानू का मधुर गाना, बताई आशिकों की मजूबरी, बना 90s का सबसे इमोशनल हिट

अजय-मनीषा की केमिस्ट्री पर अलका-कुमार सानू का मधुर गाना, बताई आशिकों की मजूबरी, बना 90s का सबसे इमोशनल हिट
90 के दशक के रोमांटिक गीतों में एक अलग ही रूतबा रखने वाला गाना 'प्यार नहीं करना' आज भी सुनने वालों के दिलों पर राज करता है. साल 1999 में आई फिल्म 'कच्चे धागे' का यह गीत सूफी संगीत के बेताज बादशाह नुसरत फतेह अली खान के संगीत निर्देशन में बना था. इस गाने के बोल थे दिग्गज गीतकार आनंद बख्शी के कलम से निकले शब्द, जबकि मधुर आवाज दी थी अलका याग्निक और कुमार शानू ने दी. अजय देवगन, सैफ अली खान, मनीषा कोइराला और नम्रता शिरोडकर पर फिल्माए गए इस गीत में आशिकों की मजूबरी को बयां किया गया है. यह गाना प्यार की मासूमियत, दुनिया की नजरों और दिल की उलझनों को बखूबी बयां करता है. दिल लगाने और गम लेने की बात करता यह गीत 90 के दशक के सबसे इमोशनल हिट्स में से एक है, जिसको लोग आज भी पसंद करते हैं.

from बॉलीवुड News in Hindi, बॉलीवुड Latest News, बॉलीवुड News https://ift.tt/zK3NAsu