Saturday, 26 May 2018

कोरा कागज़ | Real Love Story in Hindi

कोरा कागज़ | Real Love Story in Hindi
[ad_1]



बात लगभग 40 साल पहले की है जब विवाह को दो दिलों का मेल ना समझ कर बस एक रस्म की तरह निभाया जाता था| लेकिन जब दो अजनबी अचानक अपनि ज़िन्दगी किसी के साथ बाँटने लग जाए, जब किसी के लिए दिल में सम्मान के भाव आने लग जाए तो प्यार हो ही जाता है| खैर चलिए इतना तो आप जानते ही है और यह भी जान गए होंगे की हम आपको आज यह प्यार मुहोब्बत वाली बातें क्यों बता रहें हैं, जी हाँ आज हम आपके लिए प्यार भरी एक और कहानी लेकर आए हैं, कोरा कागज़ | Real Love Story in Hindi





                                              कोरा कागज़ | Real Love Story in Hindi


रश्मिता घर में सबसे चंचल थी| दिन भर मस्ती करना, घर में धमा-चोकड़ी करना और इन सब से मन भर जाए तो मुहोल्ले भर की आंटियों-चाचियों के घर टटोल आना| बस उसका दिन भर का यही काम था| यूँ कहें की मुहोल्ले की जान थी हमारी 14 बरस की रश्मि|  पढाई-लिखाई से दूर-दूर तक कोई नाता न था| हालाँकि आज से 40 बरस पहले उस ज़माने में  लड़कियों की पढाई-लिखी पर ध्यान कौन देता था| वैसे तो रश्मि घर में सबकी लाडली थी लेकिन अपने दादाजी की वो जान थी| बचपन से अपने दादाजी से ही उसने ज़िन्दगी का पाठ पढ़ा था| अक्सर दादाजी रश्मिता को चिढाने के लिए उस से उसकी शादी की बात करते लेकिन शादी की बात सुनते ही रश्मिता ऐसे खीजती मानो आज ही उसकी शादी हो रही हो|


एक दिन घर में दादाजी के बचपन के एक बहुत पुराने मित्र दादाजी से मिलने आए| रश्मिता ने उनके पैर छुए और उनके लिए पानी लेकर आई| दादाजी ने रश्मिता का परिचय करवाते हुए रश्मिता से कहा, “रश्मि, पहचाना इन्हें…ये वही है हमारे चूरन वाले साथी”| दादाजी की बात सुनकर रश्मिता खिलखिला उठी| लेकिन रश्मिता की खिलखिलाहट दादाजी के मित्र को इतनी पसंद आई की उन्होंने रशिता को अपने घर की बहु बनाने का फैसला कर लिया और वहीँ रिश्ते की बात भी कर ली|


अपनी फुल सी बेटी के लिए इतने अच्छे घर से रिश्ता आने पर दादाजी ख़ुशी से भर उठे| अगली बसंत पर बड़ी धूमधाम से रश्मि बिटिया की शादी करने का फैसला लिया गया| रश्मि को जैसे ही अपनी शादी के बारे में पता चला वह फुट-फुट कर रोने लगी| उसे लगा मनो उसका पूरा घर, दादाजी और उसका पूरा परिवार पीछे छूटता चला जा रहा हो|


खैर यह तो होना ही था| एक 14 बरस की लड़की को शादी के बारे में सिर्फ इतना ही पता था की उसे अब अपना घर छोड़कर किसी और के घर में ज़िन्दगी भर रहना है| इसी बिच रश्मिता की शादी बड़ी धूमधाम से हुई और रश्मिता की मुलाकात पहली बार अपने पति से हुई और अगले ही दिन रश्मिता के पापा रश्मिता को लेने आ गए|


बस फिर रश्मिता का आना जाना लगा रहा| कभी पीहर तो कभी ससुराल| लेकिन पति से अभी तक नही बन पाई थी| अक्सर ही दोनों बच्चों की तरह झगड़ते रहते| उस दिन भी रश्मि अपने पति से रूठी हुई थी की रश्मिता के पिताजी रश्मिता को लेने आ गए|


मायके जाते हुए रश्मिता ने टोकते हुए अपने पति से कहा, “अब में नहीं आउंगी आपके घर”
रश्मिता के पति ने भी गुस्से में कहा, “आना भी मत, जब तक में ना बुलाऊ”
रश्मिता ने चुटकी लेते हुए कहा, “अच्छा, तो मुझे कैसे पता चलेगा कि आपने बुलाया है या नहीं”
कुछ सोचते हुए रश्मिता के पति ने कहा, “जब तुम्हें कोई कोरा कागज़ दिखाए तो समझ जाना मैंने बुलाया है|


मायके में रश्मिता के दिन बहुत अच्छी तरह बीते| जब कोई रश्मि से उसके पति के बारे में पूछता तो वह चुटकी लेते हुए कहती, “अच्छे हैं, पर थोड़े बुद्धू हैं|” और सब मुस्कुरा जाते…
लगभग 15 दिन बाद रश्मिता के ससुरजी रश्मिता को लेने आए| रश्मिता ने उनके सामने कुछ दिन और मायके में रहने की इच्छा जताई| ससुर जी ने भी रश्मिता की बात का सम्मान रखते हुए हामी भर दी|
कुछ दिन बीतने पर जेठ जी आए| हालाँकि तब तक रश्मिता को भी ससुराल की याद सताने लगी थी लेकिन उसे अभी तक कोरे कागज़ का संदेसा नहीं मिला था| इसलिए रश्मिता ने माँ से ससुराल ना जाने का बहाना बना दिया| माँ ने रश्मिता को बहुत समझाया लेकिन रश्मिता ने किसी की एक ना सुनी| जेठ जी भी चले गए|


रश्मिता के ससुराल में रश्मिता के ससुराल आने पर मना करने पर सब परेशान थे| इधर रश्मिता के परिवार वाले भी रश्मिता को समझाने में लगे थे लेकिन रश्मिता किसी की बात मानने को तैयार ना थी| किसी को समझ नहीं आ रहा था की आखिर माजरा क्या है| ससुराल में यह चर्चा चल ही रही थी की तभी रश्मिता के पति ने “कोरे कागज़” वाली पूरी बात बताई|


अगले ही दिन रश्मिता के ससुरजी कोरे कागज़ के साथ रश्मिता को लेने आए| रश्मिता तो इसी पल के इंतजार में थी, कोरे कागज़ पर अपने पति का नाम लिख, अपना सामान बांध, रश्मिता अगले ही दिन ससुराल पहुँच गई|


लेकिन अपने पति के लिए उसके दिल में अब सब कुछ बदल चूका था| रस्मिता को अब अपना जीवन साथी मिल चूका था| आज जी भर कर रश्मिता ने अपने पति से बातें की लेकिन कोरे कागज़ वाली बात को लेकर दोनों सालों तक खिलखिलाते रहे…..


कोरा कागज़ | Real Love Story in Hindi


यह भी पढ़ें:- बरसात | Barsaat Hindi Kahani



आपको हमारी कहानी “कोरा कागज़ | Real Love Story in Hindi” कैसी लगी हमें कमेंट में ज़रूर लिखे| और हमारा फेसबुक पेज जरुर LIKE करें!




[ad_2]

Source link

Friday, 4 May 2018

डोनाल्ड ट्रंप ने कहा- हमने किम जोंग उन से मिलने का समय और स्थान तय कर लिया है

डोनाल्ड ट्रंप ने कहा- हमने किम जोंग उन से मिलने का समय और स्थान तय कर लिया है
[ad_1]

वॉशिंगटन: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने शुक्रवार(4 मई) को कहा कि उत्तर कोरियाई राष्ट्रपति किम जोंग उन के साथ उनकी शिखर बैठक की तारीख और जगह तय हो गई है और इसकी घोषणा शीघ्र ही की जायेगी. व्हाइट हाउस ने कहा था कि ट्रंप मई तक किम के साथ मुलाकात करने के लिए तैयार हुए थे और स्थान के बारे में तय नहीं हुआ था. ट्रंप ने टेक्सास की यात्रा के लिए व्हाइट हाउस से रवाना होने के मौके पर पत्रकारों से कहा ,‘‘ हमने अब तिथि और स्थान तय कर लिया है और इस संबंध में जल्द ही घोषणा की जायेगी.’’


उन्होंने कहा, ‘‘हम उत्तर कोरिया के साथ बहुत ही महत्वपूर्ण बातचीत कर रहे हैं और बंधकों के संबंध में बहुत सी चीजें पहले ही हो चुकी हैं.’’ ट्रंप ने कहा, ‘‘जैसा कि मैंने कल कहा था, देखते रहो. मुझे लगता है कि आप बहुत अच्छी चीजें देख रहे होंगे. ’’ट्रंप ने एक ट्वीट में खुद इस बैठक की पुष्टि की थी लेकिन साथ ही कहा था कि उत्तर कोरिया पर अमेरिकी प्रतिबंध तब तक लागू रहेंगे जब तक परमाणु मुक्त करने संबंधी समझौता नहीं हो जाता.   


किम जोंग ने DMZ पर डोनाल्ड ट्रंप से मिलने के लिए जताई सहमति
उत्तर कोरिया के सर्वोच्च नेता किम जोंग उन अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से असैन्यीकृत क्षेत्र (डीएमजेड) मिलने के लिए सहमत हो गए हैं. डीएमजेड दोनों कोरियाई देशों को विभाजित करता है. सूत्रों ने सोमवार (30 अप्रैल) को बताया कि दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति मून जे इन ने 27 अप्रैल को सीमावर्ती गांव पनमुन्जोम में हुई ऐतिहासिक बैठक के दौरान किम जोंग को डीएमजेड में ट्रंप से मिलने के लिए राजी किया था. सूत्रों के मुताबिक, ऐसी प्रबल संभावना है कि यह मुलाकात इसी स्थल पर होगी. सूत्र ने सीएनएन को बताया कि दोनों नेताओं के मिलने का स्थान किम जोंग के लिए बहुत मायने रखता है.


एक वरिष्ठ अमेरिकी अधिकारी ने सीएनएन को बताया कि ट्रंप डीएमजेड में मुलाकात के बारे में बात करते रहे हैं और उन्होंने रविवार (29 अप्रैल) को मून के साथ फोन पर हुई बातचीत में भी इसे उठाया था इस लिहाज से डीएमजेड में मिलने का विचार पूरी तरह से चौंकाने वाला नहीं था. ट्रंप ने सोमवार (30 अप्रैल) को संवाददाताओं को बताया कि डीएनजेड में मुलाकात के विचार को लेकर वह उत्साहित है. उन्होंने कहा, "मुझे यह पसंद है, यदि चीजें सकारात्मक रहीं तो वहां बड़ा जश्न होगा, किसी तीसरे देश में नहीं."


इनपुट भाषा से भी 




[ad_2]

Source link

Thursday, 3 May 2018

Twitter Suggests All Users To Change Their Passwords - Twitter ने अपने 336 मिलियन यूजर्स से कहा फटाफट चेंज करें अपना पासवर्ड

Twitter Suggests All Users To Change Their Passwords - Twitter ने अपने
336 मिलियन यूजर्स से कहा फटाफट चेंज करें अपना पासवर्ड
[ad_1]


ख़बर सुनें



Twitter ने अपने 336 मिलियन यूजर्स को फटाफट पासवर्ड चेंज करने को कहा है। कंपनी ने इसकी जानकारी खुद गुरुवार को एक ट्वीट के जरिए दी। कंपनी ने अपने ट्वीट में कहा कि हाल में ही कंपनी को एक बग का पता चला है जिसकी वजह से सभी यूजर्स के पासवर्ड टेक्स्ट फॉर्म में सेव हो गए हैं।
 



वहीं Twitter के CEO जैक डॉर्सी ने भी ट्वीट करके पासवर्ड चेंज करने को कहा है। इसके अलावा ट्विटर के मोबाइल ऐप या डेस्कटॉप साइट पर विजिट करने पर भी पॉप अप विंडो के रूप में पासवर्ड चेंज करने का नोटिफिकेशन आ रहा है।

 



 



Twitter ने अपने 336 मिलियन यूजर्स को फटाफट पासवर्ड चेंज करने को कहा है। कंपनी ने इसकी जानकारी खुद गुरुवार को एक ट्वीट के जरिए दी। कंपनी ने अपने ट्वीट में कहा कि हाल में ही कंपनी को एक बग का पता चला है जिसकी वजह से सभी यूजर्स के पासवर्ड टेक्स्ट फॉर्म में सेव हो गए हैं।



 


ट्विटर के चीफ टेक्नोलॉजी ऑफिसर पराग अग्रवाल ने भी इसकी जानकारी अपने ब्लॉग पोस्ट के जरिए दी। उन्होंने लिखा, ‘ ट्विटर ने इस बग को फिक्स कर दिया है और अभी तक किसी भी यूजर्स के पासवर्ड के चोरी होने या अकाउंट के हैक होने की रिपोर्ट नहीं है। हालांकि बावजूद इसके सभी यूजर्स को सलाह दी जाती है कि वे अपने अकाउंट का पासवर्ड चेंज कर लें। ’
 

दरअसल Twitter पासवर्ड को सुरक्षित रखने के लिए hashing प्रोसेस का इस्तेमला करता है। इस प्रोसेस में यूजर्स को पासवर्ड को यादृच्छिक अंकों और अक्षरों में बदल दिया जाता है, लेकिन इस बग के आने के कारण सभी पासवर्ड टेक्स्ट फॉर्मेट में दिखनेेे लगे थे।
 



वहीं Twitter के CEO जैक डॉर्सी ने भी ट्वीट करके पासवर्ड चेंज करने को कहा है। इसके अलावा ट्विटर के मोबाइल ऐप या डेस्कटॉप साइट पर विजिट करने पर भी पॉप अप विंडो के रूप में पासवर्ड चेंज करने का नोटिफिकेशन आ रहा है।

 



 





[ad_2]

Source link

एक, दो या तीन नहीं; बल्कि 10 तरह की फाइल फोन मेमोरी को कर देती हैं फुल

एक, दो या तीन नहीं; बल्कि 10 तरह की फाइल फोन मेमोरी को कर देती हैं फुल
[ad_1]

फोन यूज करने वाले कई यूजर्स को उसकी मेमोरी फुल होने या फिर स्लो होने की प्रॉब्लम आती रहती है। अक्सर फोन मेमोरी फुल होने से फोन स्लो हो जाता है। इसकी वजह होती है कि मेमोरी में ज्यादा डाटा आने से उसकी बूटिंग प्रॉसेस बढ़ जाती है।


आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें

[ad_2]

Source link

Jio Launches Jiointeract, Will Be Able To Live Video Chat With Amitabh Bachchan - जियो ने लॉन्च किया Jioconnect, अमिताभ बच्चन से करें Live वीडियो चैट

Jio Launches Jiointeract, Will Be Able To Live Video Chat With Amitabh
Bachchan - जियो ने लॉन्च किया Jioconnect, अमिताभ बच्चन से करें Live वीडियो चैट
[ad_1]


ख़बर सुनें



भारतीय टेलीकॉम कंपनी रिलायंस जियो ने अपने ग्राहकों को लुभाने के लिए एक और तोहफा दिया है। जियो ने गुरुवार को दुनिया का पहला आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) आधारित ब्रांड-एंगेजमेंट वीडियो प्लेटफार्म JioInteract लॉन्च किया है।

इस प्लेटफॉर्म पर लाइव वीडियो कॉल जैसी कई सेवाएं लॉन्च होंगी। इसमें भारत की मशहूर हस्तियां शिरकत करेंगी। बता दें कि इसका आगाज बॉलीवुड के सुपरस्टार अमिताभ बच्चन के साथ किया जाएगा। वह अपनी कॉमेडी फिल्म '102 नॉट आउट' को प्रमोट करते हुए नजर आएंगे।

जानकारी के अनुसार अगले कुछ हफ्तों में जियो, वीडियो कॉल सेंटर, वीडियो कैटलॉग और वर्चुअल शोरूम जैसी सेवाओं की भी शुरूआत करेगा। आपको बता दें कि जियो वीडियो कॉल JioInteract की पहली सर्विस है। शुक्रवार यानी 4 मई 2018 से कोई भी जियो यूजर या अन्य स्मार्टफोन यूजर अपने पसंदीदा सुपरस्टार अमिताभ बच्चन के साथ वीडियो चैट कर सकेंगे। वीडियो कॉल करने वाले यूजर अमिताभ बच्चन से उनकी आने वाली कॉमेडी फिल्म, '102 नॉट आउट' के बारे में सवाल पूछ सकते हैं। 


1. MyJio ऐप डाउनलोड करें। 
2. MyJio ऐप के अंदर JioInteract आइकन पर क्लिक करें। 
3. अमिताभ बच्चन के साथ अपनी वीडियो कॉल शुरू करें और चैट करें।
4. इसके अतिरिक्त ग्राहक 'शेयर' ऑप्शन पर क्लिक करके अपने वीडियो कॉल का एक्सपिरियंस अपने परिवार और दोस्तों के साथ साझा कर सकते हैं। 

भारतीय टेलीकॉम कंपनी रिलायंस जियो ने अपने ग्राहकों को लुभाने के लिए एक और तोहफा दिया है। जियो ने गुरुवार को दुनिया का पहला आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) आधारित ब्रांड-एंगेजमेंट वीडियो प्लेटफार्म JioInteract लॉन्च किया है।


इस प्लेटफॉर्म पर लाइव वीडियो कॉल जैसी कई सेवाएं लॉन्च होंगी। इसमें भारत की मशहूर हस्तियां शिरकत करेंगी। बता दें कि इसका आगाज बॉलीवुड के सुपरस्टार अमिताभ बच्चन के साथ किया जाएगा। वह अपनी कॉमेडी फिल्म '102 नॉट आउट' को प्रमोट करते हुए नजर आएंगे।

जानकारी के अनुसार अगले कुछ हफ्तों में जियो, वीडियो कॉल सेंटर, वीडियो कैटलॉग और वर्चुअल शोरूम जैसी सेवाओं की भी शुरूआत करेगा। आपको बता दें कि जियो वीडियो कॉल JioInteract की पहली सर्विस है। शुक्रवार यानी 4 मई 2018 से कोई भी जियो यूजर या अन्य स्मार्टफोन यूजर अपने पसंदीदा सुपरस्टार अमिताभ बच्चन के साथ वीडियो चैट कर सकेंगे। वीडियो कॉल करने वाले यूजर अमिताभ बच्चन से उनकी आने वाली कॉमेडी फिल्म, '102 नॉट आउट' के बारे में सवाल पूछ सकते हैं। 






आगे पढ़ें

ऐसे करें 'जियो वीडियो कॉल'







[ad_2]

Source link

Wednesday, 2 May 2018

राशिफल 3 मई: मेष वाले लाइफ पार्टनर से सलाह लेकर करें काम, फायदा हो सकता है

राशिफल 3 मई: मेष वाले लाइफ पार्टनर से सलाह लेकर करें काम, फायदा हो सकता है
[ad_1]

नई दिल्ली: नक्षत्र अपनी चाल हर समय बदलते हैं. इन नक्षत्रों का हमारे जीवन पर भी बहुत प्रभाव पड़ता है. ज्योतिष विज्ञान के अनुसार कौन सा ग्रह और नक्षत्र आपकी कुंडली के कौन से घर में जा रहा है, इसके मुताबिक आपका जीवन प्रभावित होता है. ग्रहों की रोज बदलती चाल के कारण ही हमारा रोज का दिन भी अलग होता है. कभी हमें सफलता मिलती है तो कभी दिन सामान्य गुजरता है. तो आपका आज का दिन कैसा रहेगा ये जानिए हमारे इस राशिफल में...


मेष - वित्तीय मामलों में समझदारी से काम लें. जीवनसाथी से सलाह लेंगे तो फायदा हो सकता है. पैसे कमाने की योजनाएं बनाएंगे. नौकरी में कोई बहुत अच्छा ऑफर भी मिल सकता है. कुछ दोस्तों से मुलाकात हो सकती है. जिनके साथ आप भविष्य की योजनाएं बनाएंगे. आपके दिमाग में लगातार प्लानिंग चलती रहेगी. ऑफिस में साथ वाले लोगों की मदद मिल सकती है. आपकी राय से लोगों को फायदा हो सकता है.


वृष - अच्छी प्लानिंग और सोच-विचार के उपयोग से आपको बड़ा फायदा हो सकता है. सोचे हुए कुछ खास काम पूरे होने के योग बन रहे हैं. आपको नौकरी या दिनचर्या में थोड़ा बदलाव करने के बारे में विचार करना चाहिए. आपके लिए खरीददारी भी फायदेमंद हो सकती है. अपनी योजनाओं से आप सबको प्रभावित कर सकते हैं. स्टूडेंट्स को सफलता मिल सकती है. धन लाभ के भी योग बन रहे हैं.


मिथुन - आज आप नए प्रयोग करेंगे. आपका कॉन्फिडेंस आज बढ़ सकता है. मन की आवाज सुनें. हर तरह के संबंधों में सहजता हो सकती है. लोगों के साथ आपका तालमेल रहेगा. रोमांस के अवसर भी मिल सकते हैं. परिवार या दोस्तों के साथ घूमने जा सकते हैं.


कर्क - आज आप कोशिश करेंगे, तो अच्छी सफलता भी मिल सकती है. आप आज लगभग किसी को भी अपनी बात से सहमत कर सकते हैं. घर में कुछ मामले अचानक आपके सामने आ सकते हैं. थोड़ा समय अकेले में बिताएं,आपके लिए अच्छा रहेगा. आप सहयोग और समझौता करने का पक्का इरादा करके ही घर से निकलें. ऑफिस या फील्ड में आपको किसी न किसी मामले में कोई समझौता भी करना पड़ सकता है. जो आने वाले दिनों में आपके फेवर में होगा.


सिंह - आज आप अपना काम पूरा करने के लिए हर तरीका अपना सकते हैं. बिजी होने के बावजूद दिन अच्छे से बीतेगा. पैसों के लिहाज से भी फायदा हो सकता है. कोई नई नौकरी भी आपको मिल सकती है. ज्यादातर लोग आपके लिए पॉजिटिव हो सकते हैं. परिवार में छोटे लोगों से मदद मिलने के योग हैं. कार्यक्षेत्र और बिजनेस में धन लाभ के योग बन रहे हैं. पदोन्नति के साथ सम्मान मिल सकता है. संतान के मामले में टेंशन खत्म हो सकती है.


कन्या - ऑफिस में आज आप कई मामलों में सफल हो सकते हैं. करियर से जुड़े कुछ उलझे हुए मामलों में समाधान मिल सकता है. आप परेशान न हों. ऑफिस में आपके काम की तारीफ हो सकती है. प्रमोशन मिलने के योग हैं. गिफ्ट मिल सकता है. नए दोस्तों से मुलाकात हो सकती है. बिजनेस करने वाले लोगों को रुका हुआ पैसा मिल सकता है. अधिकारी आपके कामकाज से खुश हो सकते हैं.


तुला - खुद पर भरोसा रखें. मेहनत करें. जानकारी जुटाएं. लोगों से मिलें और जरूरत पड़े तो यात्रा भी करें. आपके जीवन के कई पहलुओं में बदलाव हो सकता है. कुछ नए अनुभव हो सकते हैं. पुरानी बातों और यादों को भूलने की कोशिश करें. आज आप खुले मन और पूरे उत्साह से सभी की बातें सुनते समझते हुए काम करेंगे. आपके रहन-सहन के स्तर में बदलाव का भी मन बन सकता है.


वृश्चिक - ऑफिस में कोई एक्स्ट्रा जिम्मेदारी मिलने की संभावना है. आप नए काम शुरू करने का भी मन बना सकते हैं. दूसरों की बात ध्यान से सुनें. सकारात्मक रहें. काम ज्यादा नहीं रहेगा, फिर भी दिन तेजी से बीत सकता है. ऑफिस के किसी काम में आ रही रुकावट खत्म हो सकती है. आज आपकी मुलाकात कुछ ऐसे लोगों से हो सकती है जो आपके जीवन पर गहरा प्रभाव छोड़ेंगे. पैसों से जुड़े मामलों को खास तरह से निपटा दें.


धनु - ज्यादातर समस्याएं निपटाने में आप सफल हो सकते हैं. कोई बड़ा निवेश किया हुआ है, तो आपको उससे फायदा हो सकता है. पैसा निवेश करने के मामले में लोगों से मिलें, बात करें और कोई अवसर न जाने दें. दिन तेजी से निकल सकता है. कुछ नए और दिलचस्प लोगों से मुलाकात होने के योग बन रहे हैं. आज आप जॉब या बिजनेस में कुछ बदलाव करने का मन बना सकते हैं.


मकर - बहुत धैर्य और नियमितता के साथ आपने जो मेहनत की थी, उसका नतीजा आपके ही फेवर में होगा. पुराने दोस्तों से बातचीत होगी या मुलाकात की संभावना है. आपकी जिम्मेदारियां पूरी हो सकती है. सोचे हुए काम पूरे हो जाएंगे. पैसा कमाना आपके लिए सरल है. कामकाज और यात्रा को लेकर आपके पास एक से ज्यादा विकल्प हो सकते हैं. साथ के लोगों का ध्यान आप पर रहेगा. ऑफिस में कोई नई चीज सीखने का मौका आपको मिल सकता है.


कुंभ - कुछ बदलावों की शुरुआत आज हो सकती है. रहस्यपूर्ण मामालों की ओर आपका रुझान बढ़ सकता है. अच्छा व्यवहार न केवल आपको सफल बनाएगा, बल्कि आपसे मिलने लोग भी बहुत खुश रहेंगे. विपरीत लिंग से आकर्षण बढ़ सकता है. आप जीवनसाथी के साथ कहीं घूमने भी जा सकते हैं. अपनी धारणा सकारात्मक रखें.


मीन - अच्छे मौके आपको मिल सकते हैं. नई प्लानिंग और अवसरों को लेकर कोई बड़ा फैसला भी आप कर सकते हैं. नौकरी में नया पद या नए काम का ऑफर मिल सकता है. बड़ी रुकावटें दूर हो सकती हैं. धन लाभ होगा, आमदनी का कोई नया सोर्स बनेगा. आपको कोई यात्रा करनी पड़ सकती है. दूसरों की कही हुई बातों पर ध्यान न दें. अपने काम से सबको खुश करने की कोशिश करें.




[ad_2]

Source link

Jkbose 10th Results 2018 Declared And Check Here - Jkbose 10th Results 2018: जम्मू-कश्मीर बोर्ड ने 10वीं का रिजल्ट किया जारी, ऐसे करें चेक

Jkbose 10th Results 2018 Declared And Check Here - Jkbose 10th Results
2018: जम्मू-कश्मीर बोर्ड ने 10वीं का रिजल्ट किया जारी, ऐसे करें चेक
[ad_1]


ख़बर सुनें



जम्मू-कश्मीर बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन JKBOSE ने 10वीं का रिजल्ट जारी कर दिया है। बोर्ड ने जम्मू डिविजन की रेग्यूलर के नतीजों की घोषणा कर दी है। छात्र बोर्ड की वेबसाइट jkbose.jk.gov.in पर जाकर अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं। इसके अलावा www.indiaresults.com पर जाकर देख सकते हैं। 

ऐसे चेक करें अपना रिजल्टः

जम्मू-कश्मीर बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन की आधिकारिक वेबसाइट jkbose.jk.gov.in पर जाकर लॉगइन करें

इसके बाद होम पेज पर मौजूद लिंक JKBOSE 10th results 2018  पर क्लिक करें

अपनी जरूरी सभी डिटेल्स भरें

इसके बाद अपना रोल नंबर एंटर करें और सब्मिट बटन दबाएं

आपका रिजल्ट आपके सामने होगा
छात्र JKBOSE 10th results 2018 SMS पर भी देख सकते हैं। मोबाइल में मैसेज बॉक्स में जाएं और टाइप करें। JKBOSE 10 और इसे 5676750 पर भेज दें। मैसेज जाते ही आपका रिजल्ट आ जाएगा। 

आपको बता दें कि जम्मू-कश्मीर बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन JKBOSE ने 12वीं कक्षा का सालाना पार्ट 2 परीक्षा का रिजल्ट 25 अप्रैल को ही जारी कर दिया गया था। 


जम्मू-कश्मीर बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन JKBOSE ने 10वीं का रिजल्ट जारी कर दिया है। बोर्ड ने जम्मू डिविजन की रेग्यूलर के नतीजों की घोषणा कर दी है। छात्र बोर्ड की वेबसाइट jkbose.jk.gov.in पर जाकर अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं। इसके अलावा www.indiaresults.com पर जाकर देख सकते हैं। 


ऐसे चेक करें अपना रिजल्टः

जम्मू-कश्मीर बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन की आधिकारिक वेबसाइट jkbose.jk.gov.in पर जाकर लॉगइन करें

इसके बाद होम पेज पर मौजूद लिंक JKBOSE 10th results 2018  पर क्लिक करें

अपनी जरूरी सभी डिटेल्स भरें

इसके बाद अपना रोल नंबर एंटर करें और सब्मिट बटन दबाएं

आपका रिजल्ट आपके सामने होगा







[ad_2]

Source link