Saturday, 26 May 2018

महिला सशक्तिकरण | Women Empowerment in India Speech

महिला सशक्तिकरण | Women Empowerment in India Speech
[ad_1]




21 वी सदी, यानी की एक ऐसा युग जहाँ महिलाओं के सम्मान और महिलाओं के पुरुषों के साथ कदम से कदम और कंधे से कन्धा मिलाने की लिए कई अभियान चलाए गए| लेकिन क्या वाकई में इन अभियानों, आन्दोलनों से हमारी महिलाओं के प्रति सोच में कुछ परिवर्तन आया है| आज मुद्दा महिलाओं को सशक्त करने का नहीं वरन हमारी दकियानूसी सोच में परिवर्तन करने का है| आज हम महिला सशक्तिकरण के इसी मुद्दे पर हम बात करेंगे….Women Empowerment in India Speech





महिला सशक्तिकरण | Women Empowerment in India Speech


कई सालों पहले हमारी भारतीय संस्कृति में कई सारे बदलाव हुए| उन्हीं में एक सबसे बड़ा बदलाव था भारतीय संस्कृति का छोटे-छोटे समाज के रूप में परिवर्तित होना| सालो पहले हमारी भारतीय संस्कृति ने अलग-अलग सामाजिक परिपेक्ष में बदलना शुरू किया जहाँ अपना काम के अनुसार अलग-अलग समाज बने जैसे कोई जुते सिलाई का कम करता है तो वह मोची हुआ, कोई सोने-चंडी के आभूषण बनाता है तो वह सुनार हुआ और अगर कोई लकड़ी का कम करता है तो वह सुतार हुआ| लेकिन इन सभी समाजों के साथ कई सारी दकियानूसी प्रथाएँ और सोच भी उभर कर आई जैसे, दहेज़ प्रथा, घूँघट प्रथा, लड़के की चाह….और इन्हीं  प्रथाओं ने महिलाओं से अपने ही जीवन से जुड़े निर्णय लेने का अधिकार छिन लिया|


माहिला सशक्तिकरण क्या है ? 


आखिरकार इन सभी दकियानूसी सोच और प्रथाओं से ऊपर उठ कर महिलाओं ने अपने अधिकार के लिए संघर्ष करन शुरू किया और आज हम सभी महिलाओं के सम्मान और अधिकार के लिए लड़ रहें हैं| महिला सशक्तिकरण अभियान महिलाओं के संघर्ष को गति देने का ही एक रूप है जहाँ महिला और पुरुष दोनो समाज की इस सोच से लड़ते हुए उन्हें अपना उचित सम्मान और अधिकार दिलाने का प्रयत्न कर रहें हैं|


इसी कड़ी में हम 8 मार्च को पुरे विश्व में महिला दिवस के रूप में मानते हैं| जहाँ हम महिलाओं के अधिकारों के बारे में चर्चा करते है और महिलाओं को अपना उचित अधिकार दिलाने के लिए कई सारी योजनाओं के ऊपर विचार विमर्श करते हैं|


क्या है महिला आरक्षण | What is Women’s Empowerment All About

भारतीय संविधान दुनियां के उन मुख्य संविधानों में से है जो महिला पुरुष समानता की बात करता है| भारतीय संविधान में सामाजिक, राजनितिक और आर्थिक रूप से महिलाओं को पुरुषों के सामान अधिकार प्राप्त है| लेकिन विडंबना इस बात की है, कि आज भी महिलाओं को अपने अधिकारों को प्राप्त करने और अपने सम्मान के लिए लड़ना पड रहा है|


महिलाओं को पुरुषों के समक्ष लाने और अपना उचित अधिकार दिलाने के लिए भारत की कांग्रेस सरकार ने साल 2008 में एक बिल पेश किया जिसके अनुसार संसद की 33 % सीटों पर महिलाओं के आरक्षण की बात कही गई| कांग्रेस सरकार ने राज्यसभा में इस बिल को पास करवा दिया लेकिन पूर्ण रूप से बहुमत नहीं मिलने के कारण कांग्रेस सरकार इस बिल को लोकसभा में पास नहीं करवा पाई|


आज भी हम नारी शक्ति व् नारी सम्मन की बात तो करते है लेकिन जब महिलाओं के लिए त्राग की बात सामने आती है तो आज भी भारतीय पुरुषों के कदम पीछे की और हट जाते हैं| इस बात का प्रत्यक्ष उदारहण पंचायती चुनाओं में देखने को मिलता है जहाँ राजनीति के क्षेत्र में महिलाओं को 33 % आरक्षण प्राप्त है| यहाँ महिलाऐं पार्टी का टिकैत लेकर चुनाओं जीत तो जाती है लैकिन राजनितिक फैसले आज भी घर के पुरुष ही मिल कर करते हैं|


महिला सशक्तिकरण की आवश्यकता | women in development


भारत! जिसे कभी सोने की चिड़िया कहा जाता था, जिसके साहित्य और संस्कृति की दुनिया भर में कसमें खाई जाती थी, जहाँ नारी को देवी के रूप में पूजा जाता था| आज वही भारत अपने ही देश में महिलाओं के अधिकारों को पाने के लिए संघर्ष कर रहा है| आखिर क्यों हमें महिला सशक्तिकरण (Women Empowerment) की आवश्यकता है….


देश का विकास :-

 जी हाँ, आपने यह कहावत तो सुनी होगी की किसी भी देश का भविष्य उस देश के युवाओं के हाथ में होता है और लड़कियां और महिलाऐं भी युवा वर्ग में ही आती है, तो फिर क्यों भारत में आज भी महिलाऐं और लड़कियां घर के चूल्हे चोक तक सिमित है| क्यों आज भी महिलाओं को अपने निर्णय खुद लेने और घर के बहार की दुनियां देखने का अधिकार तक प्राप्त नहीं है|



रुडीवादी सोच में परिवर्तन

भारत में साहित्य और संस्कृति को मानने और अपनाने पर काफी जोर दिया जाता है लेकिन साहित्य और संस्कृति को मानने में एक सबसे गलत बात यह है की हम सालों पुराणी हमारी दकियानूसी सोच को नहीं बदल पते जिसके कारन हम आज भी पिछड़े हुएं हैं| अगर महिलाओं को पढने और आगे बढ़ने का उचित अवसर दिया जाए तो वे दुनिया बदलने की ताकत रखती है|


शिक्षा का स्तर

यह बात तो साफ है की आज भी भारत की लगभग एक चोथाई आबादी गाँओं में निवास करती है जहाँ बहतर शीशा की सुविधा नहीं होने के कारण आज भी भारत पूर्ण रूप से शिक्षित देश नहीं बन पाया है| अगर महिलाओं को पढने के उचित अवसर मिलें तो वह अपने परिवार को भी शिक्षित कर अपना व् अपने गाँव का स्तर सुधर सकती है|


गरीबी

महिला सशक्तिकरण का सबसे प्रमुख कारण है गरीबी जैसी गंभीर बीमारी को दूर करना| आप यकीं करें या ना करें भारत में आज भी कई ऐसे इलाकें है जहाँ परिवार दो वक्त की रोटी तक नहीं जूटा पाता| कई बच्चे भोजन के आभाव में भुकमरी का शिकार हो जाते हैं| अगर महिलाओं को शिक्षा व् आगे बढ़ने के उचित अवसर मिले तो वे अपना व् अपने परिवार का खर्चा उठा सकती है|


महिला सशक्तिकरण के लिए कुछ खास कानून | Women’s Right

  • अनैतिक यातायात (रोकथाम) अधिनियम, 1956

  • दहेज निषेध अधिनियम, 1961

  • मातृत्व लाभ अधिनियम, 1961

  • गर्भावस्था अधिनियम, 1971

  • समान पारिश्रमिक अधिनियम, 1976

  • सती आयोग (रोकथाम) अधिनियम, 1987

  • प्री-कॉन्सेशेशन एंड प्री-नेटाल डायग्नॉस्टिक टेक्निक्स (विनियमन और निवारण) अधिनियम, 1994

  • बाल विवाह अधिनियम, 2006

  • कार्यस्थल पर महिलाओं की यौन उत्पीड़न (रोकथाम और संरक्षण) अधिनियम, 2013

भारत सरकार द्वारा महिलाओं के लिए चलाई गई योजनाएं | Indian Government Schemes for  Women

  • बेटी बचाओ बेटी पढाओ योजना

  • लाडली लक्ष्न्मी योजना

  • महिला छात्रावास योजना

  • आंगनवाडी योजना

  • इंदिरा गाँधी मात्रत्व सहयोग योजना

  • राष्ट्रीय महिला कोष

महिला सशक्तिकरण | Women Empowerment in India Speech



तो दोस्तों आपको हमारा यह आर्टिकल “ महिला सशक्तिकरण | Women Empowerment in India Speech ” कैसा लगा हमें Comment Section में ज़रूर बताएं और हमारा फेसबुक पेज  जरुर Like करें|


पढ़ें महिला सशक्तिकरण पर “हाल ही में मिस वर्ल्ड बनी भारत की मानुषी छिल्लर के बारे में!



[ad_2]

Source link

Friday, 4 May 2018

Police Officer Rape With Woman In Police Station - पुलिस अधिकारी ने थाने में किया महिला के साथ बलात्कार, गिरफ्तार

Police Officer Rape With Woman In Police Station - पुलिस अधिकारी ने थाने में
किया महिला के साथ बलात्कार, गिरफ्तार
[ad_1]






अमर उजाला ब्यूरो, गुवाहाटी
Updated Fri, 04 May 2018 05:29 PM IST





सांकेतिक तस्वीर



सांकेतिक तस्वीर







ख़बर सुनें






असम के हाजो में थाना परिसर के भीतर महिला से रेप आरोप में एक पुलिस अधिकारी को गिरफ्तार कर लिया गया है। इस बीच, पूर्व मुख्यमंत्री तरुण कुमार गोगोई ने इस घटना की कड़ी निंदा करते हुए दोषी पुलिस अधिकारी को कड़ी सजा देने की मांग की है।


 
पुलिस सूत्रों ने बताया कि रामदिया थाने के सब इंस्पेक्टर विनोद कुमार दास ने पुलिस क्वार्टर में एक युवती के साथ कथित तौर पर रेप किया। महिला की शिकायत पर उसे गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत के तहत जेल भेज दिया गया है। पुलिस इस मामले की जांच कर रही है।
 
गोगोई ने कहा कि जिस व्यक्ति पर महिला सुरक्षा की जिम्मेदारी है उसी का ऐसे गंभीर अपराध में शामिल होना बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है। उन्होंने सरकार से बहाली के दौरान पुलिस अधिकारियों की मानसिक हालत की भी जांच कराने को कहा है। 




[ad_2]

Source link

घर-घर जाएं, कांग्रेस के झूठ को बताएं: मोदी ने महिला कार्यकर्ताओं से कहा, निर्मला और सुषमा का उदाहरण दिया

घर-घर जाएं, कांग्रेस के झूठ को बताएं: मोदी ने महिला कार्यकर्ताओं से कहा, निर्मला और
सुषमा का उदाहरण दिया
[ad_1]

नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को लगातार दूसरे दिन 'नमो ऐप' के जरिए कर्नाटक में पार्टी कार्यकताओं से बात की। महिला कार्यकर्ताओं से उन्होंने कहा- आपकी जिम्मेदारी ज्यादा बढ़ जाती है। चुनाव के वक्त वह घर-घर जाएं और लोगों को केंद्र सरकार की योजनाओं के बारे में बताएं। हम आज महिला विकास के आगे, महिला के नेतृत्व में आगे बढ़ने पर विचार कर रहे हैं। जब देश के विकास के लिए हमारा यह मंत्र है तो हमारी पार्टी भी इसी में विश्वास करती है। पार्टी के लिए भी महिला शक्ति भी अहम है। सरकार, कार्यक्रम बनाना हो, पार्टी हो महिलाएं पहले है। पिछले दिनों में हमने सबने देखा कि शंघाई के एक एसईओ समिट की दो फोटो वायरल सोशल मीडिया पर वायरल हुईं। दोनों में सारे पुरुषों के बीच एक-एक महिला नजर आती है। गुरुवार को मोदी ने पार्टी के पुरुष कार्यकर्ताओं से बात की थी।


आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें

[ad_2]

Source link

Thursday, 3 May 2018

पीएम नरेंद्र मोदी ने महिला कार्यकर्ताओं को दिया कर्नाटक चुनाव जीतने का 'गुरुमंत्र'

पीएम नरेंद्र मोदी ने महिला कार्यकर्ताओं को दिया कर्नाटक चुनाव जीतने का 'गुरुमंत्र'
[ad_1]

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को नमो ऐप के जरिए कर्नाटक में बीजेपी की महिला कार्यकर्ताओं से संवाद किया. इस दौरान पीएम मोदी ने कहा कि समाज में लिंगानुपात बेहतर होना जरूरी है. उन्होंने कहा कि महिलाएं मान जाएं तो पूरा परिवार उस बात को मान लेता है. पीएम ने भरोसा दिलाया कि हमारा देश महिला विकास और महिला सशक्तिकरण की ओर बढ़ रही है, जिसमें बीजेपी को भी भरोसा है. हम महिला नेतृत्व में विकास की बात करते हैं.


पीएम ने बीजेपी की महिल कार्यकर्ताओं से कहा कि वोटरों तक सही बात पहुंचाने की ताकत उन्हीं में है. चुनाव जितने के लिए महिला कार्यकर्ताओं को बूथ लेवल तक सरकार के कार्यों को पहुंचाना होगा. महिला कार्यकर्ता वोटर्स को आसानी से अपनी बात समझा सकती हैं. उन्होंने महिला कार्यकर्ताओं से कहा कि वे बूथ जीतने पर फोकस करें, चुनाव अपने आप जीत जाएंगे.


उन्होंने कहा कि संगठन हो या सरकार हम महिलाओं को प्राथमिकता देते हैं. पीएम ने केंद्रीय मंत्री सुषमा स्वराज और निर्मला सीतारमण की तस्वीर दिखाते हुए कहा कि दुनिया भर के नेताओं के बीच हमारी ये दो महिला नेता देश को मजबूती से पेश करती हैं.



पीएम ने 'बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ' अभियान को सफल बनाने की अपील की. साथ ही समाज के लोगों से पूछा कि क्या वे कभी बेटों से पूछते हैं कहां जा रहे हो, कहां गए थे? उन्होंने अपील की कि अगर लड़कों से ऐसे सवाल किए जाने लगेंगे तो महिलाओं के साथ हो रहे अत्याचार के मामलों में काफी कमी आएगी.


इससे पहले गुरुवार को पीएम मोदी ने चुनावी भाषण में कहा कि कर्नाटक सरकार भ्रष्टाचार में ‘गोल्ड मेडलिस्ट’ है और कांग्रेस नेता ‘सत्ता के नशे में चूर’ है. मोदी ने इस राज्य में आगामी चुनाव से कुछ दिन पहले भाजपा की रैलियों को संबोधित करते हुए ये टिप्पणियां कीं. राष्ट्रवाद का मुद्दा उठाते हुए मोदी ने राष्ट्रीय नायकों तथा सेना का ‘‘ अपमान ’’ करने पर कांग्रेस की निंदा की. 


उन्होंने त्रिशंकु विधानसभा के चुनावी विश्लेषकों के पूर्वानुमान को खारिज करते हुए कहा कि भाजपा अपने दम पर सरकर बनाएगी क्योंकि जनता ने ‘कांग्रेस के अंतिम किले को ढहाने का’ मन बना लिया है. 


जेडीएस को बीजेपी की ‘बी टीम’ कहकर पूर्व प्रधानमंत्री एच डी देवगौड़ा का अपमान करने के लिए कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी की निंदा करने के कुछ दिन बाद मोदी ने जनता से देवगौड़ा की पार्टी को अपना वोट देकर इसे ‘व्यर्थ’ नहीं करने का अनुरोध किया और कहा कि यह पार्टी चुनावों में तीसरे स्थान पर रहेगी.


सिद्धरमैया सरकार को बताया ‘सीधा रुपैया सरकार’
खनन घोटाले में कथित रूप से संलिप्त विवादित रेड्डी बंधुओं को भाजपा द्वारा टिकट देने को लेकर विपक्ष के हमले का सामना कर रहे मोदी ने कर्नाटक सरकार पर पलटवार करते हुए उस पर आरोप लगाया कि वह खनन नीति तैयार नहीं करके अवैध खनन को रोकने के केन्द्र के प्रयास को नाकाम कर रही है. 


सिद्धरमैया सरकार को ‘सीधा रुपैया सरकार’ बताते हुए मोदी ने बेल्लारी में जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि एक आम आदमी अधिकारियों को रिश्वत दिये बिना अपना कोई काम नहीं करा सकता. 




[ad_2]

Source link

Accused Of Assistant Town Planner Murder Arrested In Up - कसौली गोलीकांडः महिला अफसर की हत्या का आरोपी गिरफ्तार

Accused Of Assistant Town Planner Murder Arrested In Up - कसौली
गोलीकांडः महिला अफसर की हत्या का आरोपी गिरफ्तार
[ad_1]


ख़बर सुनें



कसौली गोलीकांड में पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। कसौली में टीसीपी विभाग की महिला अधिकारी की गोली मारकर हत्या करने के आरोपी को पुलिस ने मथुरा के वृंदावन से गिरफ्तार कर लिया। 
वारदात के करीब 48 घंटे बाद आरोपी विजय ठाकुर को पकड़ने में पुलिस को सफलता मिली।

पुलिस को गच्चा देने के लिए आरोपी वृंदावन में  भेष बदल कर रह रहा था, लेकिन वह अपने मंसूबों में कामयाब नहीं हो पाया। आरोपी को वृंदावन से सोलन लाया जा रहा है, जिसके देर रात पहुंचने की संभावना है। कसौली में गत मंगलवार को दोपहर 2:35 बजे सहायक नगर नियोजन अधिकारी शैल बाला शर्मा की हत्या करने के बाद आरोपी विजय ठाकुर पुलिस को रिवाल्वर दिखाकर मौके से भाग निकला था।

इसके उपरांत वह पंजाब के डेराबस्सी पहुंचा और अपना हुलिया भी बदल दिया, ताकि उसकी पहचान न हो जा सके। आरोपी ने अपने बाल भी कटवा दिए। यहां से वह उत्तर प्रदेश में मथुरा के वृंदावन पहुंच गया। हत्यारोपी हिमाचल की सीमा पार करने के बाद पंजाब में प्रवेश कर गया, ऐसे में प्रदेश की सीमाओं को सील करने के पुलिस के दावे भी खोखले ही नजर आ रहे हैं।


यदि सीमाओं को सील किया गया होता तो हत्यारोपी को दूसरे राज्यों में जाने से पहले ही रोका जा सकता था। आरोपी हिमाचल के प्रवेश द्वार परवाणू की सीमा के अलावा पड़ोसी जिला बिलासपुर से होकर या कसौली से हरिपुर पट्टा होकर बरोटीवाला से होते हुए चंडीगढ़ पहुंचा, यह अभी पुलिस के लिए जांच का विषय है। पुलिस आरोपी से उसका भागने वाले ट्रैक प्लान का पता लगाएगी।  

हत्यारोपी विजय ठाकुर को मथुरा के वृंदावन से गिरफ्तार कर लिया गया है, जिसे पुलिस टीम सोलन ला रही है। उन्होंने कहा कि वह कहां से भागा और कैसे उसने हिमाचल की सीमा पार की, पूछताछ के दौरान इसका पता लगाया जाएगा।  -मोहित चावला, एसपी सोलन



कसौली गोलीकांड में पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। कसौली में टीसीपी विभाग की महिला अधिकारी की गोली मारकर हत्या करने के आरोपी को पुलिस ने मथुरा के वृंदावन से गिरफ्तार कर लिया। 


वारदात के करीब 48 घंटे बाद आरोपी विजय ठाकुर को पकड़ने में पुलिस को सफलता मिली।

पुलिस को गच्चा देने के लिए आरोपी वृंदावन में  भेष बदल कर रह रहा था, लेकिन वह अपने मंसूबों में कामयाब नहीं हो पाया। आरोपी को वृंदावन से सोलन लाया जा रहा है, जिसके देर रात पहुंचने की संभावना है। कसौली में गत मंगलवार को दोपहर 2:35 बजे सहायक नगर नियोजन अधिकारी शैल बाला शर्मा की हत्या करने के बाद आरोपी विजय ठाकुर पुलिस को रिवाल्वर दिखाकर मौके से भाग निकला था।

इसके उपरांत वह पंजाब के डेराबस्सी पहुंचा और अपना हुलिया भी बदल दिया, ताकि उसकी पहचान न हो जा सके। आरोपी ने अपने बाल भी कटवा दिए। यहां से वह उत्तर प्रदेश में मथुरा के वृंदावन पहुंच गया। हत्यारोपी हिमाचल की सीमा पार करने के बाद पंजाब में प्रवेश कर गया, ऐसे में प्रदेश की सीमाओं को सील करने के पुलिस के दावे भी खोखले ही नजर आ रहे हैं।






आगे पढ़ें

पुलिस ने ऐसे दबोचा आरोपी







[ad_2]

Source link

Wednesday, 2 May 2018

भारतीय मूल की महिला पति के पासपोर्ट पर लंदन से भारत आई, दिल्ली से अधिकारियों ने वापस भेजा

भारतीय मूल की महिला पति के पासपोर्ट पर लंदन से भारत आई, दिल्ली से अधिकारियों ने
वापस भेजा
[ad_1]

लंदन. भारतीय मूल की एक महिला अपने पति के पासपोर्ट पर लंदन से भारत आ गई। अधिकारियों को इसका पता तब चला जब वो दिल्ली एयरपोर्ट पर उतरी। महिला को वापस मैनचेस्टर भेज दिया गया है। महिला का नाम गीता मोढ़ा (55) है और वे मैनचेस्टर में बुटीक चलाती हैं।


आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें

[ad_2]

Source link

पति के पासपोर्ट पर ब्रिटेन से दुबई होती हुई दिल्ली पहुंचीं भारतीय मूल की महिला

पति के पासपोर्ट पर ब्रिटेन से दुबई होती हुई दिल्ली पहुंचीं भारतीय मूल की महिला
[ad_1]




अगली
खबर



कांग्रेस ने BJP पर किया पलटवार, कहा- अब भाजपा नेताओं के सपने में भी राहुल गांधी आ रहे हैं





[ad_2]

Source link