Friday, 4 May 2018

Kathua case: Probe be handed over to CBI, accused tells SC | कठुआ केस : दो आरोपियों ने सुप्रीम कोर्ट से कहा

Kathua case: Probe be handed over to CBI, accused tells SC | कठुआ केस :
दो आरोपियों ने सुप्रीम कोर्ट से कहा
[ad_1]

नई दिल्ली: कठुआ सामूहिक बलात्कार मामले के दो मुख्य आरोपियों ने शुक्रवार को उच्चतम न्यायालय से कहा कि मामले की जांच सीबीआई को सौंपी जाए , ताकि न्याय हो सके. गौरतलब है कि जनवरी में आठ साल की एक बच्ची का शव कठुआ के रासना जंगल से मिला था. उससे सामूहिक बलात्कार करने के बाद उसकी हत्या कर दी गई थी. आरोपियों ने मुकदमे को चंडीगढ़ स्थानांतरित किए जाने की याचिका का भी विरोध किया है. 


सांझी राम और विशाल जंगोत्रा ने दावा किया कि पुलिस एक निष्पक्ष और प्रभावी जांच करने में नाकाम रही है. उन्होंने आरोप लगाया कि मामले की जांच करने वाली विशेष जांच टीम ( एसआईटी ) में दागी अधिकारी शामिल थे. 


शीर्ष न्यायालय में दाखिल किए गए अपने हलफनामे में आरोपियों ने मृतका के पिता की उस याचिका का विरोध किया है जिसके तहत उन्होंने मुकदमे की सुनवाई कठुआ से चंडीगढ़ स्थानांतरित करने की मांग की है.  उन्होंने दलील दी है कि मामले में 221 गवाह हैं और चंडीगढ़ जाकर अदालती कार्यवाही में शामिल होना उनके लिए मुश्किल होगा. 


गौरतलब है कि प्रधान न्यायाधीश दीपक मिश्रा की अध्यक्षता वाली एक पीठ ने 27 अप्रैल को मुकदमे की सुनवाई पर सात मई तक के लिए रोक लगा दी थी. आरोपियों ने दावा किया कि उन्हें इस मामले में फंसाया गया है. 




[ad_2]

Source link

Body Of A 50 Year-old Rickshaw Puller, Accused Of Raping A Minor Girl In Andhra - 9 साल की बच्ची का रेप करने के बाद आरोपी ने की आत्महत्या

Body Of A 50 Year-old Rickshaw Puller, Accused Of Raping A Minor Girl
In Andhra - 9 साल की बच्ची का रेप करने के बाद आरोपी ने की आत्महत्या
[ad_1]






क्राइम डेस्क, अमर उजाला
Updated Fri, 04 May 2018 07:28 PM IST





रेप



रेप
- फोटो : self







ख़बर सुनें






आंध्र प्रदेश के गुंटूर जिले में एक 9 साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। घटना के बाद आरोपी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने बताया कि आरोपी ने अपने एक दोस्त को घटना के बारे में बताने के बाद आत्महत्या कर ली। आरोपी ने बच्ची के साथ रेप के बाद खेद व्यक्त किया था। फिलहाल पुलिस मामले में जांच कर रही है। 


इससे पहले पुलिस ने गुंटूर सहित पास के इलाकों में आरोपी की तलाश में झीलों, तालाबों और कृष्णा नदी पर ड्रोन तैनात किए थे। पुलिस ने बताया हमें जानकारी मिली थी कि 50 वर्षीय आरोपी सुब्बाया ने गांव के अपने एक दोस्त को बुलाया है। सुब्बया ने गुरुवार दोपहर अपने दोस्त से कहा कि वह आत्मसमर्पण करने के बजाय आत्महत्या करेगा। आईजी गोपाल राव ने कहा कि हमने नदी और उसके पास की झीलों में आरोपी को पकड़ने के लिए दर्जनों नावों को तैनात किया था।

बता दें कि घटना के बाद इलाके में विरोध उत्पन्न हो गया था। सैकड़ों लोगों ने सड़क जाम करते हुए आरोपी की गिरफ्तारी की मांग के लिए पुलिस स्टेशन का घेराव किया। साथ ही क्षेत्र में एक बंद का ऐलान भी किया। आरोपी सुब्बया पिछले कई वर्षों से दचेपल्ली में अकेला रह रहा था। उसकी परिवार से अनबन चल रही थी। घटना के बाद टिन की छत वाले घर को लोगों ने बुरी तरह से तोड़ दिया। आरोपी सुब्बया पेशे से रिक्शाचालक था। उसने लड़की को चॉकलेट और स्नैक्स देने का वादा किया और गांव के बाहरी इलाके में ले गया। जहां उसने बच्ची से रेप किया।   

रेप के बाद जब बच्ची घर आयी तो उसका खून बह रहा था, पूछने पर लड़की ने अपनी मां को पूरी घटना के बारे में बताया। जिसके बाद बच्ची को गुंटूर के सरकारी अस्पताल ले जाया गया। राज्य के मुख्यमंत्री चंद्र बाबू नायडू ने पीड़ित परिवार को पांच लाख रुपए देने की घोषणा की है। 





[ad_2]

Source link

Thursday, 3 May 2018

Accused Of Assistant Town Planner Murder Arrested In Up - कसौली गोलीकांडः महिला अफसर की हत्या का आरोपी गिरफ्तार

Accused Of Assistant Town Planner Murder Arrested In Up - कसौली
गोलीकांडः महिला अफसर की हत्या का आरोपी गिरफ्तार
[ad_1]


ख़बर सुनें



कसौली गोलीकांड में पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। कसौली में टीसीपी विभाग की महिला अधिकारी की गोली मारकर हत्या करने के आरोपी को पुलिस ने मथुरा के वृंदावन से गिरफ्तार कर लिया। 
वारदात के करीब 48 घंटे बाद आरोपी विजय ठाकुर को पकड़ने में पुलिस को सफलता मिली।

पुलिस को गच्चा देने के लिए आरोपी वृंदावन में  भेष बदल कर रह रहा था, लेकिन वह अपने मंसूबों में कामयाब नहीं हो पाया। आरोपी को वृंदावन से सोलन लाया जा रहा है, जिसके देर रात पहुंचने की संभावना है। कसौली में गत मंगलवार को दोपहर 2:35 बजे सहायक नगर नियोजन अधिकारी शैल बाला शर्मा की हत्या करने के बाद आरोपी विजय ठाकुर पुलिस को रिवाल्वर दिखाकर मौके से भाग निकला था।

इसके उपरांत वह पंजाब के डेराबस्सी पहुंचा और अपना हुलिया भी बदल दिया, ताकि उसकी पहचान न हो जा सके। आरोपी ने अपने बाल भी कटवा दिए। यहां से वह उत्तर प्रदेश में मथुरा के वृंदावन पहुंच गया। हत्यारोपी हिमाचल की सीमा पार करने के बाद पंजाब में प्रवेश कर गया, ऐसे में प्रदेश की सीमाओं को सील करने के पुलिस के दावे भी खोखले ही नजर आ रहे हैं।


यदि सीमाओं को सील किया गया होता तो हत्यारोपी को दूसरे राज्यों में जाने से पहले ही रोका जा सकता था। आरोपी हिमाचल के प्रवेश द्वार परवाणू की सीमा के अलावा पड़ोसी जिला बिलासपुर से होकर या कसौली से हरिपुर पट्टा होकर बरोटीवाला से होते हुए चंडीगढ़ पहुंचा, यह अभी पुलिस के लिए जांच का विषय है। पुलिस आरोपी से उसका भागने वाले ट्रैक प्लान का पता लगाएगी।  

हत्यारोपी विजय ठाकुर को मथुरा के वृंदावन से गिरफ्तार कर लिया गया है, जिसे पुलिस टीम सोलन ला रही है। उन्होंने कहा कि वह कहां से भागा और कैसे उसने हिमाचल की सीमा पार की, पूछताछ के दौरान इसका पता लगाया जाएगा।  -मोहित चावला, एसपी सोलन



कसौली गोलीकांड में पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। कसौली में टीसीपी विभाग की महिला अधिकारी की गोली मारकर हत्या करने के आरोपी को पुलिस ने मथुरा के वृंदावन से गिरफ्तार कर लिया। 


वारदात के करीब 48 घंटे बाद आरोपी विजय ठाकुर को पकड़ने में पुलिस को सफलता मिली।

पुलिस को गच्चा देने के लिए आरोपी वृंदावन में  भेष बदल कर रह रहा था, लेकिन वह अपने मंसूबों में कामयाब नहीं हो पाया। आरोपी को वृंदावन से सोलन लाया जा रहा है, जिसके देर रात पहुंचने की संभावना है। कसौली में गत मंगलवार को दोपहर 2:35 बजे सहायक नगर नियोजन अधिकारी शैल बाला शर्मा की हत्या करने के बाद आरोपी विजय ठाकुर पुलिस को रिवाल्वर दिखाकर मौके से भाग निकला था।

इसके उपरांत वह पंजाब के डेराबस्सी पहुंचा और अपना हुलिया भी बदल दिया, ताकि उसकी पहचान न हो जा सके। आरोपी ने अपने बाल भी कटवा दिए। यहां से वह उत्तर प्रदेश में मथुरा के वृंदावन पहुंच गया। हत्यारोपी हिमाचल की सीमा पार करने के बाद पंजाब में प्रवेश कर गया, ऐसे में प्रदेश की सीमाओं को सील करने के पुलिस के दावे भी खोखले ही नजर आ रहे हैं।






आगे पढ़ें

पुलिस ने ऐसे दबोचा आरोपी







[ad_2]

Source link