Saturday, 5 May 2018

Rahul Attack Attacks Narendra Modi On 5 Minute News And Updats

Rahul Attack Attacks Narendra Modi On 5 Minute News And Updats
[ad_1]

नई दिल्ली. कर्नाटक विधानसभा चुनाव के मद्देनजर राहुल गांधी नरेंद्र मोदी पर हमला करना नहीं छोड़ रहे हैं। उन्होंने शनिवार को रेड्डी ब्रदर्स को टिकट देने पर सवाल उठाया। उन्होंने बाकायदा एक वीडियो जारी कर मोदी से करीब 3 सवाल पूछे। उन्होंने राज्य में बीजेपी के मुख्यमंत्री कैंडिडेट येदियुरप्पा को भी करप्शन के आरोपों पर घेरा। इससे पहले 1 मई को मोदी ने राहुल गांधी को बिना कागज देखे 15 मिनट भाषण देने और 5 बार विश्वेश्वरैया बोलने की चुनौती दी थी। इस नए हमले को राहुल का जवाब माना जा रहा है।

मोदीजी आप बोलते बहुत हैं, लेकिन करते नहीं है
- राहुल गांधी ने शनिवार को ट्वीट में लिखा- "प्रिय मोदीजी आप बोलते बहुत हैं, लेकिन समस्या ये है कि आपके काम आपके शब्दों से मेल नहीं खाते।"
- उन्होंने अपने ट्वीट के साथ एक वीडियो भी शेयर किया और लिखा कि इसे आप 'कर्नाटक का मोस्टवांटेड' सीरियल की तरह देख सकते हैं।

- यह वीडियो 1 मिनट 20 सेकंड है।

3 सवाल पूछे,आरोप भी लगाए

- क्या आप रेड्डी ब्रदर्स गैंग को 8 टिकट देने पर 5 मिनट बोलेंगे?
- ऐसे शख्स (येदियुरप्पा) को मुख्यमंत्री बनाएंगे जिस पर 23 केस दर्ज है?
- क्या आप टिकट दिए गए उन 11 नेताओं पर बोलेंगे जिन पर करप्शन के आरोप हैं?
- वीडियो में इन सभी नेताओं के आरोप और केस के बारे में जानकारी दी गई है।

क्या था 15 मिनट बोलने देने का मामला

- राहुल गांधी ने अमेठी दौरे और दिल्ली में संविधान बचाओ रैली में कहा था- "हमें संसद में बोलने नहीं दिया जाता है, अगर मैं 15 मिनट संसद में भाषण दूं तो प्रधानमंत्री हमारे सामने खड़े नहीं हो पाएंगे।"

- मोदी ने 1 मई को चामराजनगर में रैली में जवाब दिया। उन्होंने कहा- "लोकतंत्र में हम नेता और नागरिकों की बातों को गंभीरता से लिया जाता है। कांग्रेस अध्यक्ष ने हाल ही में मुझे एक चुनौती। उन्होंने कहा कि अगर मैं संसद में 15 मिनट भी बोलूंगा तो मोदी जी बैठ नहीं पाएंगे। वे 15 मिनट बोलेंगे, ये भी एक बड़ी बात है और मैं बैठ नहीं पाऊंगा। कांग्रेस अध्यक्ष जी आप नामदार हैं और हम कामदार हैं। हम तो अच्छे कपड़े भी नहीं पहन सकते, आपके सामने कैसे बैठेंगे। हम लोगों ने नामदारों के जुल्म झेले हैं और आज इस ताकत को बढ़ाते चले जा रहे हैं।"

- ''मोदी जी को छोड़ो। मैं आपसे कहता हूं कि आप कर्नाटक के चुनाव प्रचार में 15 मिनट बगैर कागज हाथ में लिए हिंदी, अंग्रेजी या अपनी मां की मातृभाषा में बोल के दिखा दीजिए।"
- "एक बात और इस 15 मिनट के भाषण में 5 बार श्रीमान विश्वेश्वरैया का नाम ले लेना। कर्नाटक की जनता तय कर लेगी, उन्हें क्या करना है।''
- बता दें कि पिछले दिनों राहुल गांधी एक रैली में कर्नाटक की महान हस्ती मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैया का नाम ठीक से नहीं ले पाए थे। बाद में यह वीडियो काफी वायरल हुआ था।



[ad_2]

Source link

Wednesday, 2 May 2018

Rahul Gandhi Attacks Modi On Agriculture Policies Gives Him F Grade

Rahul Gandhi Attacks Modi On Agriculture Policies Gives Him F Grade
[ad_1]

नई दिल्ली. राहुल गांधी ने गुरुवार को नरेंद्र मोदी के उस आरोप का जवाब दिया जिसमें उन्होंने सिद्दारमैया सरकार पर किसानों के प्रति उदासीन रवैया अपनाने की बात कही थी। राहुल ने कहा कि केंद्र ने राज्य के किसानों के लिए कुछ नहीं किया। उन्होंने इसके लिए बकायदा एक रिपोर्ट कार्ड भी जारी किया, जिसमें मोदी सरकार को 'एफ' ग्रेड दिया। बता दें कि मोदी ने बुधवार को ऐप के जरिए पार्टी के किसान मोर्चा के कार्यकर्ताओं से बात की थी।

किसानों के मुद्दे समझने वाली सरकार की जरूरत
मोदी ने कहा, यह समय कर्नाटक में ऐसी सरकार बनाने का है जो किसानों के मुद्दों को समझती हो। हमारा वार्षिक बजट अब तक किसानों को लाभ पहुंचाने के उपायों को लेकर सराहा गया है। देश की अर्थव्यवस्था में कृषि के महत्व को बताते हुए पीएम ने कहा कि केंद्रीय बजट 2018-19 में हमने किसानों की आय दोगुनी करने के लिए उत्पादन लागत के न्यूनतम समर्थन मूल्य में 1.5 गुना बढ़ोतरी की है।

कांग्रेस राज्य होने की वजह से कर्नाटक से भेदभाव

- इधर राहुल गांधी ने ट्वीट कर कहा- "प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना का किसानों को कोई फायदा नहीं हुआ। इसके जरिए निजी बीमा कंपनियां बड़ा मुनाफा कमा रही हैं और किसान परेशान हैं।"
- "कर्नाटक कांग्रेस सरकार ने किसानों के 8500 करोड़ का कर्ज माफ किया। इसमें केंद्र का कोई योगदान नहीं था।"
- राहुल ने कहा कि केंद्र सरकार ने फसलों के न्यूनतम समर्थन मूल्य में भी कोई योगदान नहीं दिया। इस ट्वीट में खरीफ की 12 फसलों का जिक्र किया।

मोदी ने कहा था- येद्दियुरप्पा सुनिश्चित करेंगे किसानों की दोगुनी आय
- नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को नमो ऐप के जरिए पार्टी के किसान मोर्चा के कार्यकर्ताओं से बातचीत की। उन्होंने कहा- "किसान' नेता बीएस येद्दियुरप्पा सुनिश्चित करेंगे कि राज्य में किसानों की आय 2022 तक दोगुनी हो सके। कर्नाटक में किसानों की तरक्की के लिए संवेदनशील सरकार की जरूरत है। किसान नेता येद्दियुरप्पा नये उत्साह के साथ किसानों की आय दोगुनी करने के लिए हमारी कोशिशों के साथ मिलकर काम करेंगे।''
- प्रधानमंत्री ने कृषि क्षेत्र के लिए पर्याप्त काम न करने का सिद्दारामैया सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि कई जगहों पर जल स्रोतों को सुखा दिया गया और उन्हें मकान बनाने वालों को सौंप दिया गया।



[ad_2]

Source link