Saturday, 5 May 2018

परमाणु समझौते पर इजरायल ने खोला ईरान के खिलाफ मोर्चा, नेतन्याहू की पीएम मोदी सहित कई नेताओं से वार्ता

परमाणु समझौते पर इजरायल ने खोला ईरान के खिलाफ मोर्चा, नेतन्याहू की पीएम मोदी
सहित कई नेताओं से वार्ता
[ad_1]





ईरान ने परमाणु कार्यक्रमों पर रोक लगाने को लेकर वर्ष 2015 में अमेरिका एवं पांच विश्वशक्तियों के साथ एक समझौते पर हस्ताक्षर किए थे जिसके बदले में उसे प्रतिबंधों से राहत मिली थी.





परमाणु समझौते पर इजरायल ने खोला ईरान के खिलाफ मोर्चा, नेतन्याहू की पीएम मोदी सहित कई नेताओं से वार्ता

भारत दौरे पर पहुंचे इजरायल के पीएम बेंजामिन नेतन्याहू से नई दिल्ली में एक मुलाकात के दौरान पीएम नरेंद्र मोदी. (फाइल फोटो)







[ad_2]

Source link

Wednesday, 2 May 2018

कोर्ट ने AAP के निलंबित विधायक देवेंद्र सहरावत के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी किया

कोर्ट ने AAP के निलंबित विधायक देवेंद्र सहरावत के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी किया
[ad_1]

नई दिल्लीः दिल्ली में आम आदमी पार्टी के टिकट से चुनाव जीते बिजवासन के विधायक देवेंद्र सहरावत की मुश्किलें बढ़ सकती है. दिल्ली की एक अदालत ने सहरावत के खिलाफ गैरजमानती वारंट जारी कर दिया है. आपको बता दें कि सहरावत को आप ने पार्टी विरोधी गतिविधियों के चलते निलंबित कर दिया है. दिल्ली की एक अदालत ने 2013 विधानसभा चुनावों के लिए प्रचार दौरान नियमों का कथित रूप से उल्लंघन करने के मामले में बुधवार को AAP के निलंबित विधायक देवेंद्र सहरावत के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी किया है.


अतिरिक्त मुख्य मेट्रोपॉलिटन मजिस्ट्रेट समर विशाल ने वारंट जारी करते हुए कहा कि बिजवासन के विधायक आज ऐसे मौके पर अनुपस्थित थे जब अदालत में इस मामले को लेकर फैसला सुनाया जाना था. अदालत ने कहा,‘‘ फैसले को स्थगित किया जाता है क्योंकि आरोपी बार-बार बुलाये जाने के बावजूद अदालत में पेश नहीं हुआ.


यह भी पढ़ेंः AAP विधायक ने केजरीवाल को लिखी चिट्ठी- पंजाब में टिकट के नाम पर हो रहा है महिलाओं का यौन शोषण


सात मई 2018 तक के लिए गैर जमानती वारंट जारी किया जाता है. ’’ पुलिस ने सात अक्तूबर 2013 को उनके खिलाफ एक प्राथमिकी दर्ज की थी। इसमें उन पर आरोप था लगाया कि उन्होंने वोट मांगने के लिए जो पर्चे छपवाये उसमें मुद्रक का नाम नहीं है. सितंबर 2016 में आम आदमी पार्टी ने सहरावत को कथित तौर पर पार्टी - विरोधी गतिविधियों के लिए निलंबित कर दिया था. देवेंद्र सहरावत ने पंजाब चुनाव को लेकर पार्टी पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा था कि पार्टी में टिकट के नाम महिलाओं का यौन शोषण किया जा रहा है. सहरावत ने कहा था कि पंजाब इकाई की ये शिकायत उन्होंने आप के संयोजक और दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल को भी की है.


(इनपुट भाषा)




[ad_2]

Source link

पाकिस्तान: PML-N आने वाले चुनावों में 'छिपी ताकतों' के खिलाफ लड़ेगी

पाकिस्तान: PML-N आने वाले चुनावों में 'छिपी ताकतों' के खिलाफ लड़ेगी
[ad_1]

लाहौर: पाकिस्तान में सत्तारूढ़ पार्टी पीएमएल- एन के प्रमुख नवाज शरीफ ने चुनाव अभियान की शुरूआत करते हुए कहा है कि उनकी पार्टी किसी भी राजनीतिक पार्टी के खिलाफ चुनाव नहीं लड़ेगी बल्कि उन्हें प्रधानमंत्री के रूप में सत्ता से बेदखल करने वाली ‘‘छिपी ताकतों’’ के खिलाफ लड़ेगी. पीएमएल- एन ने एक करोड़ लोगों की आबादी वाले पंजाब प्रांत में अपने चुनाव अभियान के पहले चरण की शुरूआत की. मई के पहले दो सप्ताह में नवाज की पार्टी पूरे प्रांत में 13 रैलियां करेगी. मौजूदा सरकार का कार्यकाल समाप्त होने में केवल एक महीना शेष है.


शरीफ ने मंगलवार(1 मई) शाम साहिवाल (लाहौर से करीब 200 किलोमीटर दूर ) में पीएमएल- एन की पहली रैली को संबोधित करते हुए कहा ,‘‘ आने वाले आम चुनावों में हमारा मुकाबला आसिफ अली जरदारी की पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी या इमरान खान की पाकिस्तान तहरीक - ए - इंसाफ जैसी किसी राजनीतिक पार्टी के खिलाफ नहीं होगा बल्कि छिपी ताकतों के खिलाफ होगा. ’’ 68 वर्षीय शरीफ ने कहा कि पीएमएल- एन को उन षडयंत्रकारियों को पराजित करना है जो मतपत्रों का सम्मान नहीं करते है.


उन्होंने कहा, हमारा मुकाबला उन ताकतों के खिलाफ है जो जमीन पर दिखाई नहीं दे रहे हैं लेकिन देश में हर शख्स उन ताकतों के बारे में जानता है. यदि कोई इमरान, जरदारी या निर्दलीय उम्मीदवार को वोट करता है तो वह वास्तव में उन ताकतों (सैन्य प्रतिष्ठान) के लिए वोट करेगा.


सैन्य प्रतिष्ठान पर निशाना साधते हुए शरीफ ने कहा,‘‘ इन ताकतों ने पिछले 70 वर्षों के दौरान पाकिस्तान को नुकसान पहुंचाया है. अब बहुत हो गया है. अब हमें मतपत्रों और लोगों के जनादेश का सम्मान करके पाकिस्तान को बदलना होगा. पीएमएल- एन लोगों के जनादेश को फिर कायम करेगी.’’


‘‘छिपी ताकतों’’ द्वारा पाकिस्तानी मीडिया पर ‘अघोषित सेंसरशिप’ का जिक्र करते हुए शरीफ ने कहा,‘‘ मैं जानता हूं कि मीडिया दबाव में है. मैं उस तरह की ताकतों की कड़ी निंदा करता हूं जो मीडिया पर दबाव बना रही है. मुझे पता है कि मीडिया पर दबाव बनाने के आदेश कहां से आ रहे हैं.’’ 


इनपुट भाषा से भी 




[ad_2]

Source link